Ashoka time’s…26 November

एसआईयू की टीम ने मणिकर्ण घाटी के बराधा में गश्त के दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर आरोपी से 3 किलो 616 ग्राम चरस बरामद हुई।

व्यक्ति की पहचान धर्म चन्द (32) पुत्र सेस राम निवासी गांव कशादा, डाकघर बराधा तहसील भुंतर जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
एसपी गुरुदेव शर्मा ने बताया कि हेड कांस्टेबल संदीप कुमार ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चरस के साथ गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


