
ASHOKA TIMES…19 July 2026
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 जुलाई को चार जिलों चंबा, “कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं 21 जुलाई को पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और कुल्लू जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश में पहला बारिशों के दौरान रेड अलर्ट घोषित किया गया है वही सभी उपायुक्त को समय पर लोगों तक चेतावनी पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई है। 20-21 जुलाई इन दो दिनों के दौरान प्रदेश के बाकी सभी जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अब तक धर्मशाला में सबसे ज्यादा 137 मिलीमीटर बारिश दर्ज कि गई है।
यह इस मानसून सीजन में पहली बार है, जब हिमाचल के लिए बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी प्रणाली के प्रभाव से अगले कई दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। 24 जुलाई के लिए यलो अलर्ट, जबकि 19, 20 और 24 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बता दे कि इस भारी बारिश के चलते पहाड़ों के दरकने की चेतावनी भी जारी की गई है क्योंकि अगर पहाड़ दरकते हैं तो उसके कारण भारी जान माल का नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। नदी नालों के नजदीक बने घरों को भी चेतावनी दी गई है कि वह खतरे की जगह से दूर चले रहे।
मौसम विभाग की चेतावनी के बीच बीते 24 घंटों के दौरान कांगड़ा चंबा जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश हुई है। सबसे अधिक 137 मिलीमीटर बारिश धर्मशाला एडब्ल्यूएस केंद्र में दर्ज की गई। इसके अलावा चंबा के जोत में 109 मिलीमीटर, कांगड़ा में 77.4 मिलीमीटर और पालमपुर * 38 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। कांगड़ा और जोत क्षेत्र में गरज के साथ बिजली चमकने की घटनाएं भी दर्ज की गईं। खास बात यह रही कि कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में इस मानसून सीजन के दौरान पहली बा व्यापक स्तर पर तेज बारिश हुई। शनिवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब बना रहा। शिमला में सुबह से बादल छाए रहे। पिछले कुछ दिनों से शिमला सहित मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में मॉनसून कमजोर न्नने से अच्छी बारिश नहीं हुई थी, जिससे उमस बढ़ गई थी। अब मौसम विभ- কা अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में में अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गति तेज रहेंगी।

