Home / News / मेडिकल स्टोर से कफ सिरप खरीदना नहीं होगा आसान…एप पर चढ़ेगा ब्यौरा…पढ़ें क्या है समाचार 

मेडिकल स्टोर से कफ सिरप खरीदना नहीं होगा आसान…एप पर चढ़ेगा ब्यौरा…पढ़ें क्या है समाचार 

मेडिकल स्टोर से कफ सिरप खरीदना नहीं होगा आसान…एप पर चढ़ेगा ब्यौरा…पढ़ें क्या है समाचार 

Ashoka Times…13 November 2024

animal image

बुधवार को खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केएल भगत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य ब्लॉक राजपुर जिला सिरमौर मे टिफ़ा प्रोजेक्ट ओरिएंटेशन मीटिंग का आयोजन किया गया इस मीटिंग में ड्रग इंस्पेक्टर अमित स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर गौरव सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर ठाकुर दास और कौशल्या भरद्वाज मौजूद रहे।

बैठक कफ सिरप सर्विलैंस यानि कफ सिरप का रिकॉर्ड कैसे रखे उसके लिए था आमतौर पे देखा gaya है जो टीबी का मरीज़ आता है वो बहुत जगह से कफ सिरप पी चूका होता है जिसके कारण खांसी के मरीज का टीबी जल्दी डाइग्नोस नहीं हो पाता इस लिए खांसी के मरीज का डाइग्नोसे जल्दी करने के लिय ये प्रोजेक्ट राजपुर पौंटा साहिब में लांच किया गया ।

animal image

अब आयुष आयुर्वेदा विभाग, प्राइवेट केमिस्ट रूरल हेल्थ प्रैक्टिशनर सभी को कफ सिरप देने के बाद टीबी मुक्त हिमाचल एप में एंट्री करना सिखाया गया कोई भी बिना एंट्री के कफ सिरप नहीं बेच पायेगा । जिससे खांसी/टीबी मरीज़ की एंट्री एप पर होगी उसके बाद हमारे स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर एएनम सीएचओ उसका फॉलो उप करेंगे और आशा वर्कर स्क्रीन करने के बाद मरीज़ का सैंपल लेंगे जिसकी वजह से मरीज़ जल्दी डाइग्नोस हो पाएगा ।

दरअसल उप मंडल पांवटा साहिब को टीबी मुक्त करने के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी मेडिकल स्टोर प्रैक्टिशनर को इस मुहिम से अवगत करवाया गया। अधिकतर यह होता है कि खांसी उपरांत सभी लोग मेडिकल स्टोर पर जाकर खांसी की दवाएं लेना शुरू कर देते हैं ऐसे में टीवी के मरीज लगातार खांसी की दवाई खाने के बाद भी ठीक नहीं हो पाए और वह अपने साथ-साथ आसपास के लोगों को भी संक्रमित कर जाते हैं। लेकिन अब मेडिकल स्टोर पर बाकायदा खांसी के मरीज का बुरा ऐप पर चढ़ाया जाएगा और उसे बुरे के आधार पर स्वास्थ्य विभाग मरीज को फॉलो करेगा ताकि मरीज को साधारण खांसी है या टीबी वाली इसकी जानकारी मिल पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons