
10 लाख की ड्रग डील खुलासा…शिमला पुलिस ने अंबाला से दबोचा मास्टरमाइंड
Ashoka time’s…15 April 26
शिमला पुलिस ने ड्रग तस्करी के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए एक और अहम कड़ी को गिरफ्तार किया है। FIR 80/2025 में चल रही जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंक स्थापित करते हुए जीरकपुर निवासी आरोपी करण को अंबाला से दबोचा। जांच में सामने आया है कि आरोपी नेटवर्क में फाइनेंसिंग और लेन-देन का मुख्य भूमिका निभा रहा था, जिसके तहत करीब 10 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन के सबूत मिले हैं।
इस मामले में पहले ही 17.150 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि कुल 9 लोगों को अब तक पकड़ा जा चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हरियाणा में भी ND&PS एक्ट के कई मामले दर्ज हैं, जिससे उसके संगठित ड्रग नेटवर्क से जुड़े होने की पुष्टि होती है।
फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है और शिमला पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे ड्रग नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाएगा।

