Home / News / हिमाचल दिवस के गौरवमयी समारोह का हिस्सा बनें लोग-आर.के. गौतम

हिमाचल दिवस के गौरवमयी समारोह का हिस्सा बनें लोग-आर.के. गौतम

हिमाचल दिवस के गौरवमयी समारोह का हिस्सा बनें लोग-आर.के. गौतम

उप-मुख्यमंत्री 15 अप्रैल को 11 बजे नाहन चौगान में फहराएंगे तिरंगा

animal image

Ashoka time’s…14 April 23 

आर.के. गौतम ने कहा कि हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल को नाहन के चौगान मैदान में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे तथा पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस के कंटिंजेंट द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। 

animal image

उपायुक्त ने कहा कि उपमुख्यमंत्री इस अवसर पर जिला वासियों को संबोधित भी करेंगे और प्रदेश तथा जिला में हुई प्रगति पर प्रकाश डालेंगे। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं का एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा जिसमें एवीएन पब्लिक स्कूल, एस.वी.एन. पब्लिक स्कूल, डाईट के प्रशिक्षु, राजकीय नर्सिंग कालेज तथा जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रदेश व पड़ौसी राज्यों की संस्कृति का प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

जिलाधीश ने समस्त जिलावासियों को अधिक से अधिक संख्या में नाहन के चैगान मैदान में आकर हिमाचल दिवस समारोह के गौरवमयी पलों का हिस्सा बनने की अपील की है। उन्होंने तमाम जिला अधिकारियों व कर्मचारियों से भी परिवार सहित चौगान मैदान में प्रातः 10 बजे पहुंचने का आग्रह किया है।

वनों को आगजनी से बचाने के लिये ग्राम पंचायतें व स्थानीय नगर निकाय सुनिश्चित करें रात्रि गश्त 

पिकअप से देवदार के 26 स्लीपर बरामद… चालक फरार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल बैठक में लेक्चरर (स्कूल न्यू) के 530 पद भरने का निर्णय….

विस्थापित समिति ने पेड़ों की Enumeration Team को फिर सीऊं गांव से खदेड़ा..

पांवटा साहिब में ई-रिक्शा किराए को लेकर रेट लिस्ट जारी….

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons