Home / News / हिमाचल की किशोरी के साथ पंजाब में दुष्कर्म…. आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल की किशोरी के साथ पंजाब में दुष्कर्म…. आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल की किशोरी के साथ पंजाब में दुष्कर्म…. आरोपी गिरफ्तार

Ashoka time’s….14 April 23 

animal image

जिला ऊना जनपद के एक गांव से लापता 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

परिजनों की शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनकी बेटी रोजाना की तरह जिला के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गई थी लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी।किशोरी को आसपास ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन उन्हें किशोरी कहीं नहीं मिलीं।

animal image

पुलिस ने परिजनों के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू करते हुए आईएसबीटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो किशोरी एक व्यक्ति के साथ पंजाब रोडवेज की बस में दिखाई दी गई

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर जिला के तहत फतेहगढ़ चूड़ियां के निवासी अनमोल को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, दूसरी ओर ऊना पुलिस द्वारा किशोरी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मेडिकल करवाया गया है जहां पर किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है।

होशियारपुर में पुलिस ने लापता हुई छात्रा को आरोपी के ही साथ पकडने में भी सफलता हासिल की। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि होशियारपुर के एक होटल में उसके साथ यौन शोषण किया गया है।

उधर, दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पोक्सो की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। तथा बच्ची को घर से भगाने के पीछे उसी के मामा का हाथ बताया गया है जिसे पुलिस ने अपने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मामले में पुष्टि करते हुए एएसपी ऊना अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपी अनमोल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दीपक के खिलाफ मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिरमौर के बड़ू साहिब में Baisakhi समागम पर्व नगर कीर्तन के साथ शुभारंभ…

युवकों नशीले टेबलेट,5 अनलेबल्ड बोतलें, लाखों की नगदी के साथ गिरफ्तार…

हिमाचल दिवस के गौरवमयी समारोह का हिस्सा बनें लोग-आर.के. गौतम

वनों को आगजनी से बचाने के लिये ग्राम पंचायतें व स्थानीय नगर निकाय सुनिश्चित करें रात्रि गश्त 

पिकअप से देवदार के 26 स्लीपर बरामद… चालक फरार

विस्थापित समिति ने पेड़ों की Enumeration Team को फिर सीऊं गांव से खदेड़ा..

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons