Home / News / सरदार जोगा सिंह बने गुरूद्वारा प्रबंधक समिति के उपप्रधान….

सरदार जोगा सिंह बने गुरूद्वारा प्रबंधक समिति के उपप्रधान….

सरदार जोगा सिंह बने गुरूद्वारा प्रबंधक समिति के उपप्रधान….

सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव….

animal image

Ashoka Times….22 March 

सरदार जोगा सिंह गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के उपप्रधान नियुक्त किए गए हैं, वही हरप्रीत सिंह रतन सचिव होंगे।शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट जत्थेदार हरजिंद्र सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब की एक अहम बैठक संपन्न हुए। 

animal image

शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय के सभागार में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब की बैठक में गुरुद्वारा पांवटा साहिब में संगत की सुविधा हेतू चली हुए कार सेवा में तेजी लाने के बारे में विचार विमर्श किया गया।

इस मौके पर सर्वसम्मति से गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें उपप्रधान पद के लिए पांवटा साहिब के युवा नेता और समाज सेवी सरदार हरप्रीत सिंह रतन ने समिति के वरिष्ठ सदस्य सरदार जोगा सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मती से स्वीकार कर लिया गया।

गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के महासचिव पद के लिए खुद शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट जत्थेदार हरजिंद्र सिंह धामी ने सरदार हरप्रीत सिंह रतन ने नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे सभी सदस्यों से सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।

बैठक के दौरान एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार हरजिंद्र सिंह धामी ने नए चुने गए पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व में गुरूद्वारा पांवटा साहिब की कार सेवा में तेजी आएगी और संगतों को और अधिक सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर बैठक में हरियां वेलां तरनादल के प्रमुख और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार बाबा निहाल सिंह, पूर्व प्रधान जत्थेदार हरभजन सिंह, पूर्व महासचिव जत्थेदार बाबा नागर सिंह, सदस्य सरदार कर्मवीर सिंह और समस्त सदस्यों के इलावा मैनेजर सरदार जगीर सिंह आदि उपस्थित थे।

एक लाख युवाओं को देंगे रोजगार-विक्रमादित्य सिंह

बाल भिक्षावृत्ति व बाल मजदूरी के खिलाफ माँ बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में विशेष अभियान….

अल्पसंख्यक समुदाय के 1382 लाभार्थियों में 34 करोड़ की राशि वितरित

पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर लोगों की जान सुरक्षित करने के लिए क्या है इंतजाम….

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons