Home / News / स्कूलों और कॉलेजों बायोमीट्रिक से शिक्षकों की हाजिरी अनिवार्य…

स्कूलों और कॉलेजों बायोमीट्रिक से शिक्षकों की हाजिरी अनिवार्य…

स्कूलों और कॉलेजों बायोमीट्रिक से शिक्षकों की हाजिरी अनिवार्य…

Ashoka time’s…6 January

animal image

प्रदेश हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में बायोमीट्रिक से शिक्षकों की हाजिरी अनिवार्य की गई है।बायोमीट्रिक मशीनों की खरीद में गड़बड़ी करने वाले स्कूल प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा निदेशालय ने विवाद से बचने को इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन के माध्यम से बायोमीट्रिक मशीनों की खरीद करने के निर्देश जारी किए हैं। सभी स्कूल प्रभारियों को जल्द पुरानी मशीनों को दुरुस्त करवाने और जहां मशीनें नहीं लगी हैं वहां के लिए नई खरीद करने को कहा गया है।

प्रदेश में मार्च 2020 से पहले कई स्कूलों और कॉलेजों में यह मशीनें लग गई थीं। कोरोना संकट के चलते बायोमीट्रिक मशीनों पर हाजिरी की रोक लगा दी थी।

प्रदेश हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में बायोमीट्रिक से शिक्षकों की हाजिरी अनिवार्य की गई है। दिसंबर 2022 में शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल और कॉलेज प्रभारियों को पत्र जारी कर बायोमीट्रिक मशीनों पर ही शिक्षकों की हाजिरी सुनिश्चित करने को कहा है।

इस पर संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने सभी जिला उपनिदेशकों को इन मामलों को देखने के आदेश दिए हैं। डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि अगर किसी स्कूल में गलत तरीके से मशीनों की खरीद हुई होगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons