Home / News / सोलन में ढाई वर्षीय की संदिग्ध मौ#त… सौतेला बाप पुलिस हिरासत में….

सोलन में ढाई वर्षीय की संदिग्ध मौ#त… सौतेला बाप पुलिस हिरासत में….

सोलन में ढाई वर्षीय की संदिग्ध मौ#त… सौतेला बाप पुलिस हिरासत में….

Ashoka time’s…3 March 26

animal image

हिमाचल प्रदेश सोलन में ढाई वर्षीय मासूम की संदिग्ध मौत को लेकर सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया है।

रविवार को ग्राम पंचायत सलोगड़ा की प्रधान सरोज चौहान ने थाना सदर सोलन में सूचना दी कि सलोगड़ा में नेपाली मूल के करीब 2.5 वर्ष के बच्चे की गिरने से मृत्यु हो गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां बच्चे की मां तारा देवी (24) और उसका वर्तमान पति राज थापा मौजूद मिले। मृतक की पहचान प्रवीण के रूप में हुई। मां तारा देवी ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी को शाम लगभग 5 बजे प्रवीण किराये के क्वार्टर के आंगन में खेलते समय गिर गया था।

उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को वापस सलोगड़ा लाया गया। इसी बीच अगली सुबह जब मासूम के शव को दफनाने ले जाया जा रहा था। तब ग्रामीणों को संदेह हुआ।

शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि रंजिश के चलते उसके पुत्र की हत्या की गई है।पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सकों द्वारा मृत्यु को सामान्य न मानने की मौखिक जानकारी दिए जाने पर संदेह और गहरा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विस्तृत जांच शुरू की। एसएफएसएल जुन्गा की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में शव को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।
प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि आरोपी राज थापा, जो मृतक का सौतेला पिता था, ने कथित रूप से गला दबाकर हत्या की। पुलिस ने 2 मार्च को ही आरोपी राज थापा को गिरफ्तार कर लिया। उसे 3 मार्च को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अंतिम निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।यह घटना न केवल एक परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons