Home / City / सोमवार…जाम से परेशान रहा पांवटा शहर…

सोमवार…जाम से परेशान रहा पांवटा शहर…

सोमवार…जाम से परेशान रहा पांवटा शहर…

VIP मूमेंट के वक्त ही सक्रिय रहती है यातायात पुलिस।।।

animal image

Ashoka Times…30 June 2025

पांवटा साहिब में सोमवार को पूरा शहर सड़कों पर खड़ी बेतरतीब गाड़ियों के कारण जाम से परेशान रहा। एक और वाई पॉइंट से लेकर वाल्मीकि चौक तक बैंकों के बाहर सैकड़ो गाड़ियों के कारण जाम की स्थिति बनी रही तो वही सिविल हॉस्पिटल से लेकर नगर परिषद, विश्रामगृह पीडब्ल्यूडी तक जाम लगा रहा।

animal image

सबसे बड़ी समस्या शहर में जाम की बनती जा रही है वाईपॉइंट से लेकर वाल्मीकि चौक तक बैंक और दूसरी दुकानों के बाहर सड़क पर चार पहिया वाहन खड़े नजर आए जिसके कारण पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी, तो वहीं दूसरी ओर सिविल अस्पताल से लेकर विश्रामगृह पीडब्ल्यूडी तक सैकड़ों गाडियां बेतरतीब खड़ी नजर आई। जिसके कारण सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वाले लोगों को उठानी पड़ी। आपको बता दें कि नगर परिषद और विश्रामगृह पीडब्ल्यूडी के बाहर सड़क के दोनों और लोग गाड़ियां खड़ी करके दफ्तर में अपने काम के लिए निकल जाते हैं और उसके बाद बाहर काफी काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहते हैं।

वही आपको बता देगा नगर परिषद द्वारा बनाया गया नो पार्किंग जोन एरिया पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रहा है जहां पर बड़े-बड़े बोर्ड नगर परिषद द्वारा नो पार्किंग के लगाए गए हैं ठीक वहीं पर सबसे अधिक गाड़ियां खड़ी नजर आती है और शहर को जाम करती है।

वहीं यातायात पुलिस भी केवल वीआईपी मूवमेंट के वक्त शहर के इन हिस्सों में नजर आती है जबकि रूटीन में इस एरिया में पुलिस बिल्कुल भी सक्रियता नहीं दिखाती जिसके कारण शहर का सबसे जरूरी हिस्सा जाम के कारण परेशान रहता है।

वही इस बारे में डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि विशेष तौर पर यातायात पुलिस को जाम लगने वाले हिस्सों में सक्रिय किया जाएगा ताकि आम लोगों को परेशानी ना झेलनी पड़े।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons