Home / News / सिरमौर श्री रेणुका जी को सीवरेज प्लांट और पीने के पानी पर खर्च होंगे 8 करोड़…

सिरमौर श्री रेणुका जी को सीवरेज प्लांट और पीने के पानी पर खर्च होंगे 8 करोड़…

सिरमौर श्री रेणुका जी को सीवरेज प्लांट और पीने के पानी पर खर्च होंगे 8 करोड़…

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की सौगात….

animal image

Ashoka Times…17 April 23

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री रेणुका जी तीर्थ स्थल को करोड़ों रुपए की सौगात दी है जिसमें सीवरेज प्लांट से लेकर पर्यटकों के लिए पानी की उचित व्यवस्था प्रबंध भी रहेगा।

रेणुका जी तीर्थ में लाखों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं।साथ ही प्रति वर्ष कार्तिक मास में अंतरराष्ट्रीय मेले का आयोजन भी होता है। मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिरकत करते हैं।

उपमुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राकलन तैयार करने की निर्देश दिए हैं।

श्रद्धालुओं की निरंतर बढ़ती तादाद के चलते रेणुका झील में प्रदूषण की संभावना भी बढ़ती जा रही है। इसके चलते यहां सीवरेज प्लांट को स्थापित करना समय की जरूरत बन गया है।

इसको ध्यान में रखते हुए जल शक्ति विभाग ने 4.25 करोड़ की प्रारंभिक परियोजना रिपोर्ट (पीपीआर) तैयार करने के लिए विभाग की मुख्य अभियंता अंजु शर्मा को निर्देश दिए हैं। 

इससे रेणुकाजी तीर्थ में मल (सीवरेज) के साथ-साथ जल निकासी (पीने का पानी) योजना को भी सुनिश्चित किया जा सके। उधर, जलशक्ति विभाग का मानना है कि इस कार्य में 2.01 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। जल निकासी और मल निकासी योजना में 6.26 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की जाएगी।

जल्द ही सरकार को सौंपी जाएगी डीपीआर

जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप ठाकुर ने बताया कि कुछ माह पूर्व मुख्य सचिव के आदेश पर रेणुकाजी तीर्थ में मल निकासी के लिए 4.25 करोड़ रुपये की पीपीआर तैयार की गई थी।

लेकिन अब इस योजना में विस्तार करके जल निकासी योजना को भी उप मुख्यमंत्री के आदेशों पर शामिल किया जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार करके विभाग के माध्यम से शीघ्र सरकार को सौंप दी जाएगी।

ट्रांसफर करवाने में व्यस्त हैं विधायक विनय… श्री रेणुका जी से चंबा किन्नौर भेजे जा रहे कर्मचारी….

ददाहू में एक करोड़ की लागत से बनेगा खेल स्टेडियम…

ऐसे हुई गैंगस्टर और माफिया की UP में सड़क पर खुलेआम हत्या…देखें हत्या का लाइव वीडियो

सिरमौर में बड़ा हादसा…गहरी खाई में गिरी कार…चार गंभीर घायल…

लापता युवक की पंजाब की नहर से कार बरामद…पुलिस द्वारा तालाश जारी

रेणुका जी बांध परियोजना के महा प्रबंधक‌ और उप महाप्रबंधक का तबादला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons