Home / News / सिरमौर में कांग्रेस का गढ़ रहे निहालगढ़ से कांग्रेसियों ने की वापसी….

सिरमौर में कांग्रेस का गढ़ रहे निहालगढ़ से कांग्रेसियों ने की वापसी….

सिरमौर में कांग्रेस का गढ़ रहे निहालगढ़ से कांग्रेसियों ने की वापसी….

लोगों की समस्याओं को हल करना हमारा कर्तव्य… नसीमा

animal image

Ashoka Times…17 March 24 

जिला सिरमौर की राजनीतिक धूरी रहा निहालगढ़ जो की कांग्रेस के सरदार रतन सिंह के समय बेस कैंप हुआ करता था एक बार फिर कांग्रेस की ओर लोग वापसी कर रहे हैं जिसका पूरा श्रेय महिला नेत्री नसीमा बेगम को दिया जा रहा है।

animal image

यहां पर लोगों ने अपने समर्थन के साथ कांग्रेस का एक बार फिर धन्यवाद करते हुए उनकी समस्या हल करने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस बारे में जानकारी देते हुऐ निदेशक (Non-offical) एवं आपूर्ति निगम हिमाचल प्रदेश नसीमा बेगम ने बताया कि निहालगढ़ के ग्रामीणों की 50 वर्षो पुरानी बिजली समस्या का हल करवाया गया है बताते चले की यहां करंट लगने से आठ वर्ष पहले एक मृत्यू भी हो चुकी है । लगातार यहां की समस्या लोग उठा रहे थे किंतु कोई भी हल नहीं निकल पा रहा था लेकिन जब लोगों ने उन्हें इस बारे में अवगत करवाया तो उन्होंने विद्युत विभाग से आग्रह किया और लोगों की जान माल को बचाने के लिए समस्या का हल करने के लिए कहा उन्होंने भी विद्युत विभाग की लाइनों की जो समस्या थी उनको सही कर दिया है।

इस खुशी में अनेक लोगों ने नसीमा बेगम के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा है। जिनमें रवीना , विजयंती, लीलावती, चंद्रकांता, सरिता,बासु देवी, लीला देवी, रानी देवी, शकुंतला, निक्को देवी ,सरोज देवी, महेंद्र देवी ,कृष्णा देवी, सुरजीत कौर ,गुरमीत कौर ,निर्मला देवी, ममता देवी ,रेखा देवी ,शीला देवी, सुषमा देवी, अमरजीत कौर, अनु देवी ,जय इंद्र देवी ,किरण, सुनीता, किरण, अनीता ,इंदु प्रकाश, धर्मपाल ,रणजीत सिंह ,परमजीत सिंह ,राम आसरा, अरविंद सिंह, सुभाष चंद्र, बृजमोहन, फूल सिंह ,बख्शी राम ,गोविंद चौधरी, गौतम चौधरी ,लाल सिंह, बलबीर सिंह आदि नसीमा बेगम के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए ।

बता दें कि जिस तेजी के साथ पांवटा साहिब सहित जिला सिरमौर में कांग्रेस का पतन हुआ है उसका सबसे बड़ा कारण यहां नेतृत्व की कमी बताई जा रही है अगर सही नेतृत्व कांग्रेस को मिला होता तो आज जिला सिरमौर की पांच की पांच विधानसभाएं कांग्रेस की झोली में होती।

घर लौट आओ मुस्कान…भाई ने लगाई बहन के घर लौटने की गुहार…ज्यादा से ज्यादा करें शेयर 

हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग ने जारी की चुनाव की तारीख…पढ़िए क्या है तारीखें 

कैसे करें माइंड डिटॉक्स…बनिए मानसिक रूप से मजबूत…पाइये स्ट्रेस फ्री जीवन…

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons