Ashoka time’s…2 March 26

जिला सिरमौर में उदघोषित अपराधियों को पकड़ने के लिये गठित टीम ने एक उदघोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान राजकमल नेगी पुत्र रोशन लाल निवासी गाँव व डाक0 खमाडी तह0 ननखडी जिला शिमला हाल निवासी झाखडी जिला शिमला के रूप में हुई है।
आरोपी को 18 जुलाई 2021, थाना रेणुका जी में दर्ज धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र व अन्य धाराओं से जुड़े मामले में न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण गिरफ्तार किया गया।








