Home / News / श्री साईं ने लगाया निःशुल्क कैंप 116 का जांचा स्वास्थ्य….

श्री साईं ने लगाया निःशुल्क कैंप 116 का जांचा स्वास्थ्य….

श्री साईं ने लगाया निःशुल्क कैंप 116 का जांचा स्वास्थ्य….

Ashoka Times….1 फरवरी 2024

animal image

ग्राम पंचायत चांदनी में श्री साईं अस्पताल द्वारा निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 116 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।

निशुल्क कैंप में जनरल फिजिशियन के डॉ यशपाल द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच गई। डॉ द्वारा लोगों के सांस संबंधी विकार की जांच की गई। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ पीएसएन प्रसाद द्वारा लोगों की जोड़ो, घुटनों,कुल्हे आदि दर्द संबंधी बिमारी की जांच की गई।

animal image

और कामिनी द्वारा लोगों के नेत्र संबंधी बीमारी की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां दी गई।कैंप में आए लोगों के बीपी,शुगर की भी निशुल्क जांच की गई है।

साईं अस्पताल नाहन द्वारा दूर-दराज क्षेत्रों में निशुल्क सेवा पहुंचाई जा रही है। बता दें कि आज भी हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एक बड़ी चुनौती मानी जाती है इसको लेकर जिला सिरमौर के श्री साईं अस्पताल द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयास काफी सराहनीय है।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons