Home / News / श्री रेणुकाजी राजकीय विद्यालय में बच्चों को किया अधिकारों के प्रति जागरुक…

श्री रेणुकाजी राजकीय विद्यालय में बच्चों को किया अधिकारों के प्रति जागरुक…

श्री रेणुकाजी राजकीय विद्यालय में बच्चों को किया अधिकारों के प्रति जागरुक…

Ashoka time’s…6 January

animal image

श्री रेणुका जी खाला कियार के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को उनके बाल अधिकारों से जागरूक करवाने का शिविर आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में राजकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक धीरज भारद्वाज ने जि़ला बाल संरक्षण ईकाई का परिचय दिया। जि़ला बाल संरक्षण ईकाई सिरमौर परामर्श दाता श्रीमति प्रवीन अख़्तर ने बाल विवाह एक्ट 2006, नशाखोरी,जिला बाल कल्याण समिति की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला।

animal image

बच्चों से बाल विवाह ओर बाल श्रम न करने का वादा लिया। स्वास्थ्य विभाग से मेल हेल्थ वर्कर दीपक शर्मा ने बच्चों को गुड हैल्थ टिप्स से बच्चों को जागरुक किया।

राजकीय माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका श्रीमति संतोष चौहान ने बच्चों को स्कूल न छोडऩे का आग्रह किया। चाइल्ड हेल्प लाइन से सुरेश पाल ने चाइल्ड हेल्प लाइन की कार्य प्रणाली बारे बच्चों को जागरुक किया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय खाला कियार के अध्यापक व बच्चों सहित शिविर में 250 प्रतिभागियो ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons