Home / News / शिमला घूमने आ रहे परिजनों के सामने युवक की दर्दनाक मौत…

शिमला घूमने आ रहे परिजनों के सामने युवक की दर्दनाक मौत…

शिमला घूमने आ रहे परिजनों के सामने युवक की दर्दनाक मौत…

ट्रेन में सेल्फी लेते वक्त यूं पेश आया हादसा…

animal image

Ashoka Times…20 may 23

शिमला घूमने आ रहे परिजनों के लिए यह सफर बेहद दर्दनाक रहा 25 वर्षीय बेटे द्वारा ली जा रही सेल्फी के दौरान हादसा हो गया और युवक अपनी जान गवा बैठा।

animal image

शनिवार सुबह कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर वाराणसी के युवक का चलती ट्रेन से सेल्फी लेते समय पांव फिसल गया। हादसा सुबह 6 बजे शनिवार का बताया जा रहा है जब युवक ट्रेन पर सेल्फी ले रहा था और अचानक पांव फिसलने से ट्रेन से करीब 20-25 फिट नीचे जा गिरा।

घायल युवक को जल्द ही क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान राकेश 25 वर्षीय निवासी वाराणसी के तौर पर हुई है।

फिलहाल वाराणसी से आया यह परिवार बेहद सदमे में है परिजनों ने अपने 25 वर्षीय बेटे को खोया है और वह अब तक किसी से बातचीत नहीं कर पा रहे हैं शायद यह गम अब जिंदगी भर उनके साथ रहने वाला है।

बता दें कि अक्सर लोग सफर के दौरान छोटी-छोटी कोताही बरतते हैं जिसका खामियाजा कई बार जान देकर भी चुकाना पड़ता है हिमाचल प्रदेश सरकार और पुलिस हमेशा ऐसे हादसों को रोकने के लिए अक्सर मीडिया के माध्यम से जानकारी देती रहती है फिर भी कई बार ऐसे दुखद हादसे हो ही जाते हैं।

बांगरन पुल के नजदीक फिर बड़ा सड़क हादसा…ट्रॉली सहित पलटा ट्रै…

शिमला से लापता दो नाबालिग बच्चियां पांवटा साहिब से बरामद…

120 नशीले कैप्सूल तस्करी के साथ व्यक्ति गिरफ्तार…पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

अब 2000 का नोट बाजार से होगा बाहर…ये रहे कारण 

घटिया दवाइयों के उत्पादन पर हाईकोर्ट का कड़ा संज्ञान….

नदी में नहाने उतरे दो युवकों की दर्दनाक मौत…

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons