Home / News / शिकारी ने जंगली मुर्गे के चक्कर में बाइक सवार को मारी गोली… 

शिकारी ने जंगली मुर्गे के चक्कर में बाइक सवार को मारी गोली… 

शिकारी ने जंगली मुर्गे के चक्कर में बाइक सवार को मारी गोली… 

दो साल का बेटा भी बैठा था बाइक पर….Himachal

animal image

Ashoka Times…28 may 23

हिमाचल प्रदेश में जंगली मुर्गे का शिकार करने के चक्कर में एक बाइक सवार को गाली लग गई पुलिस ने शिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।

animal image

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकारी ने जंगली मुर्गे पर गोली चलाई, लेकिन वहां सड़क से गुजर रहे बाइक सवार युवक को गोली का छर्रा जा लगा. गोली के छर्रे पहले तो बाइक की हेडलाइट से टकराया, फिर उसके बाद युवक की छाती पर जा लगा. बाइक पर युवक के साथ उसका 2 साल का बेटा भी बैठा था. युवक की पहचान रजनीश रांगड़ा निवासी ककड़ियार के रूप हुई है. मामले में गोली चलाने वाले आरोपी शिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सदर थाना हमीरपुर पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.

सुबह 7:30 के करीब रजनीश गसोता महादेव मंदिर से घर की तरफ लौट रहा था. इसी दौरान सड़क के ऊपरी तरफ से जंगली मुर्गों का शिकार कर रहे युवकों ने गोली चला दी. जो रजनीश को जा लगी. जिसके बाद शिकारी और उसके दोस्तों ने घायल बाइक सवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पहुंचाया. यहां पर उपचार के बाद युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है. मामले में गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. गोली चलाने वाले युवक की पहचान संदीप उर्फ काकी के रूप में हुई है, जो की विजिलेंस में कार्यरत है.

गोली चलाने वाला शिकारी गिरफ्तार: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सदर थाना हमीरपुर पुलिस की टीम ने घायल और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं. इसके बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई. पुलिस ने मौके से हथियार को भी बरामद कर लिया है।

एसपी कार्यालय के बाहर युवक का शव रख परिजनों ने किया प्रदर्शन…हत्या की जताई आशंका

29 मई सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी…

एक महीने बाद पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय का शव…Police स्टेशन से 100 मीटर दूर..

सरकार ने किए 90 स्कूल बंद पढ़िए क्या है बड़ी वजह…

शहीद कल्याण सिंह मेला आयोजन को लेकर अधिकारियों को हाईकोर्ट की लताड़…

आग की चपेट में आई…45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons