Home / News / *विकासखंड पच्छाद में शुरू हुआ आपदा प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम*

*विकासखंड पच्छाद में शुरू हुआ आपदा प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम*

*विकासखंड पच्छाद में शुरू हुआ आपदा प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम*

Ashoka time’s…17 October 23 

animal image

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड, पच्छाद स्थित सराहा में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी, पच्छाद रमेश शर्मा ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पच्छाद विकास खंड की आसपास की सात पंचायतों (सरांहा, बनाह धिन्नी, बागपशोग, सिरमौरी मन्दिर, नैनाटिक्कर, बागथन, धरोटी) से प्रत्येक पंचायत से 10-10 युवा स्वयंसेवक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 60 से 75 युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षित होंगे। इसके अतिरिक्त राजकीय महाविद्यालय सराहा से भी लगभग 16 युवा स्वयंसेवक भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन विषय पर स्वयं सेवकों का गठन करना है जो कि किसी भी प्रकार की स्थानीय आपदाओं में प्रथम प्रतिक्रियाकरता के रूप में त्वरित सेवाएं दे सके।

animal image

खंड विकास अधिकारी, पच्छाद एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश शर्मा ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर स्वयंसेवकों को बुनियादी आपदा प्रबंधन ढांचे व विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

दूसरे दिन गृह रक्षा एवं अग्निशमन विभाग द्वारा सुरक्षा के बारे में विशेषज्ञों द्वारा स्वयंसेवकों को खोज एवं बचाव व दैनिक प्रयोग विधियों एवं गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इसी के अनुरूप तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा उपचार व अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां जैसे कि मलेरिया, डेंगू, स्क्रब टायफस, सर्पदंश, CPR, Chocking आदि दैनिक आपदाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की जाएगी।

इस कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से आए हुए जनप्रतिनिधि (प्रधान), वार्ड सदस्य, गैर सरकारी संगठन तथा युवा स्वयंसेवकों सहित नाहन से आए आपदा प्रबंधन समन्वयक राजन कुमार शर्मा, अरविंद चौहान एवं भूपेंद्र सिंह व पंचायत निरीक्षक राजेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतिबंधित पोलीथीन और खाद्य वस्तुओं की रेट लिस्ट नहीं लगाने पर किए चालान…

कार दुर्घटनाग्रस्त में तीन युवकों की दर्दनाक मौत..

राज्य कर एवं आबकारी विभाग टीम ने नाके के दौरान अवैध शराब की 115 पेटियां की जब्त…

आसमानी बिजली की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौत…

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons