Home / News / विकलांग बेटी और महिला के साथ एचआरटीसी के इंस्पेक्टर ने किया दुर्व्यवहार…कार्रवाई की मांग

विकलांग बेटी और महिला के साथ एचआरटीसी के इंस्पेक्टर ने किया दुर्व्यवहार…कार्रवाई की मांग

विकलांग बेटी और महिला के साथ एचआरटीसी के इंस्पेक्टर ने किया दुर्व्यवहार…कार्रवाई की मांग

Ashoka time’s…23 November

animal image

एचआरटीसी के एक इंस्पेक्टर पर महिला ने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उसने इसकी शिकायत एचआरटीसी महानिदेशक, डीसी और एसपी सिरमौर से की है।

महिला ने बताया विकलांग बेटी के साथ बस में सफर कर रही थी। तभी इंस्पेक्टर चेकिंग के लिए चढ़ गया और प्रमाणपत्र को फर्जी बताकर उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए जबरन उनका टिकट काट दिया।महिला गांव खैरी की रहने वाली है।

animal image

उसने बताया कि उसकी बेटी अंशिका मानसिक रूप से विकलांग है। उसका 70 फीसदी शारीरिक अपंगता प्रमाणपत्र सीएमओ कार्यालय नाहन की ओर से बनाया गया है। अंशिका का दाखिला स्पेशल स्कूल नाहन में करवाया गया है। वह रोजाना अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने काला अंब से नाहन जाती है। वह अंब से नाहन तक एचआरटीसी बस में सफर कर रही थी।

वही,रास्ते में इंस्पेक्टर ने उसके प्रमाणपत्र को फर्जी बताकर टिकट काट दिया और दुर्व्यवहार भी किया। साथ ही परिचालक को अनीता देवी और दिव्यांग बेटी अंशिका का बस टिकट काटने के लिए आदेश दिए। निरीक्षक के आदेश के बाद परिचालक ने अनीता देवी का 25 रुपए और दिव्यांग अंशिका का 24 रुपए का टिकट काट दिया।

उन्होंने पेमेंट परिचालक को कर दी थी। महिला ने कहा कि एचआरटीसी निरीक्षक के दुर्व्यवहार करने के कारण उसको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं उक्त महिला ने पुलिस थाना अंब में भी इस बारे में शिकायत की है। अनीता देवी ने इस मामले में निरीक्षण पर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons