Home / News / वनों को आगजनी से बचाने के लिये ग्राम पंचायतें व स्थानीय नगर निकाय सुनिश्चित करें रात्रि गश्त 

वनों को आगजनी से बचाने के लिये ग्राम पंचायतें व स्थानीय नगर निकाय सुनिश्चित करें रात्रि गश्त 

वनों को आगजनी से बचाने के लिये ग्राम पंचायतें व स्थानीय नगर निकाय सुनिश्चित करें रात्रि गश्त 

डीसी ने जारी किये ठीकरी पहरा आदेश

animal image

Ashoka time’s…14 April 23 

जिला दण्डाधिकारी आर.के. गौतम ने हि.प्र. ग्रामीण एवं शहर गश्त अधिनियम 1964 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए ठीकरी पहरा आदेश जारी किये हैं। समस्त ग्राम पंचायते, अधिसूचित क्षेत्र समितियों, नगर परिषदों व नगर पंचायतों को उनके संबंधित क्षेत्रों में युवा शक्ति का सहयोग लेकर वनों में रात्रि के समय गश्त करने के आदेश जारी किये गए हैं।

animal image

ताकि गर्मियों के दौरान वनों को आगजनी से बचाया जा सके और इस संबंध में वन विभाग को सूचित करके वन्य अग्नि को रोकने और नियंत्रित करने के लिये उनका सहयोग किया जा सके।

आदेश के अनुसार वन विभाग ने जिला दण्डाधिकारी के ध्यान में लाया है कि गर्मियों के दौरान वनों में आगजनी की घटनाओं की आंशका बनी रहती है और इसपर समय रहते नियंत्रण पाना जरूरी है ताकि वन सम्पदा व वन्य प्राणियों को आग से बचाया जा सके। इसके लिये स्थानीय ग्राम पंचायतों व नगर निकायों का सहयोग तथा सहभागिता जरूरी है।

पिकअप से देवदार के 26 स्लीपर बरामद… चालक फरार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल बैठक में लेक्चरर (स्कूल न्यू) के 530 पद भरने का निर्णय….

विस्थापित समिति ने पेड़ों की Enumeration Team को फिर सीऊं गांव से खदेड़ा..

पांवटा साहिब में ई-रिक्शा किराए को लेकर रेट लिस्ट जारी….

7 न्यूज़ पोर्टल चलाने वालों के खिलाफ 50 लाख रुपए रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज …

उद्योग मंत्री 16 व 17 अप्रैल को सिरमौर प्रवास पर होंगें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons