Home / News / रेणुका जी बांध परियोजना के महा प्रबंधक‌ और उप महाप्रबंधक का तबादला…

रेणुका जी बांध परियोजना के महा प्रबंधक‌ और उप महाप्रबंधक का तबादला…

रेणुका जी बांध परियोजना के महा प्रबंधक‌ और उप महाप्रबंधक का तबादला…

Ashoka time’s….16 April 23

animal image

रेणुकाजी बांध परियोजना के दो बड़े अधिकारियों का तबादला हो गया है। हिमाचल प्रदेश पावर कार्पोरेशन ने परियोजना के महाप्रबंधक (जीएम) व उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के स्थानांतरण आदेश एक साथ जारी कर उन्हें अपने पदों पर ज्वाइनिंग देने को कहा है।

हालांकि इन दोनों पदों पर दूसरे अधिकारियों की नियुक्ति भी एक साथ ही कर दी गई है, जिनके सोमवार या मंगलवार तक पदभार ग्रहण करने उम्मीद है।

परियोजना कार्यालय में करीब नौ माह पूर्व ही पदभार ग्रहण कर चुके महाप्रबंधक एमके कपूर का तबादला कर उन्हें किन्नौर भेजा गया है। जबकि, उप महाप्रबंधक सुनील ठाकुर को भी पार्वती जल विद्युत परियोजना चंबा स्थानांतरित किया है।

उल्लेखनीय है कि रेणुकाजी बांध परियोजना निर्माण की ओर अग्रसर है। इसे लेकर बीते माह पांच विभागों के विशेषज्ञों (पैनल ऑफ एक्सपर्ट) की टीम रेणुकाजी बांध का दौरा कर चुकी है।ऐसे में अब नए अधिकारियों को परियोजना का कार्य समझने व करने में और समय लगेगा।

महाप्रबंधक एमके कपूर के स्थान पर शिमला से राजेंद्र कुमार को रेणुका बांध परियोजना का नया महाप्रबंधक नियुक्त गया है। जबकि, उप महाप्रबंधक सुनील ठाकुर के स्थान पर चंबा से ही राकेश कुमार को परियोजना का उप महाप्रबंधक लगाया गया है। परियोजना में यह दोनों ही पद महत्वपूर्ण हैं। परियोजना के महाप्रबंधक एमके कपूर ने बताया कि उन्हें अपने और एक डीजीएम के तबादला आदेश प्राप्त हुए हैं। निगम ने इन दोनों पदों पर नई नियुक्ति भी कर दी है। शीघ्र ही नए अधिकारियों के पदभार करने ग्रहण करने की उम्मीद है।

कई जगहों पर वन विभाग की छापेमारी…33000 रुपए जुर्माना.

पांवटा साहिब में जमीनी विवाद के चलते खूनी झड़प कई घायल….

नीटडुज़ नाइट्राज़ेपैम 300 टेबलेट के साथ युवक पुलिस हिरासत में…

हिमाचल में शनिवार को पहुंचे कोरोना के 104 मामले…

DON अतीक व अशरफ की हत्या…देर रात हुआ हमला…

नशा कारोबार के विरूद्ध प्रदेश सरकार उठायेगी कठोर कदम-मुकेश अग्निहोत्री

खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए 20 से 28 अप्रैल तक ट्रायल…

उप-मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट की ली सलामी,…

प्रदेश में 2 दिन का येलो अलर्ट…आठ जिलों में बारिश के आसार

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons