Home / News / युवती को थप्पड़ मारने वाला कंडक्टर सस्पेंड…फुटेज के आधार पर कार्रवाई

युवती को थप्पड़ मारने वाला कंडक्टर सस्पेंड…फुटेज के आधार पर कार्रवाई

युवती को थप्पड़ मारने वाला कंडक्टर सस्पेंड…फुटेज के आधार पर कार्रवाई

Ashoka time’s…31 December

animal image

हिमाचल रोडवेज ने युवती को थप्पड़ मारने वाले कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है। HRTC के आला अधिकारियों ने वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड किया।

मामला कुल्लू में सामने आया है।बकाया मांगने पर कंडक्टर ने युवती को थप्पड़ जड़ा था। युवती ने कंडक्टर के खिलाफ महिला थाना कुल्लू में शिकायत दी थी। हालांकि बताया जा रहा है कि कंडक्टर और युवती के बीच समझौता हो गया, लेकिन विभाग ने अपनी कार्रवाई की है।

*ऑडियो रिश्वत मामले में लीपापोती…

ऑडियो रिश्वत मामले में लीपापोती…रिश्वत मांगने वाले अधिकारी को किया कुछ किलोमीटर दूर ट्रांसफर

बस अड्डे पर लगे CCTV में कैद हुआ घटनाक्रम मिली जानकारी के अनुसार, युवती मनाली से कुल्लू आ रही HRTC की बस में सवार थी। वह कुल्लू बस अड्डे पर पहुंची। युवती ने उक्त बस कंडक्टर से अपना बकाया मांगा था, जिसे लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई। इस बीच कंडक्टर गुस्से में आ गया और युवती को पटकते हुए थप्पड़ जड़ दिया।

यह घटना CCTV में कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है।कि युवती के साथ एक अन्य महिला भी थी, जो युवती को पीछे हटाती हुई दिखाई दे रही है। यही फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसे देखकर कंडक्टर को सस्पेंड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons