Home / News / यमुना नदी में कौन फेंक रहा मांस के टुकड़े… धार्मिक भावनाएं हो रही आहत…

यमुना नदी में कौन फेंक रहा मांस के टुकड़े… धार्मिक भावनाएं हो रही आहत…

यमुना नदी में कौन फेंक रहा मांस के टुकड़े… धार्मिक भावनाएं हो रही आहत…

पुलिस ने मांस के टुकड़ों को लिया कब्जे में… पढ़िए क्या है पूरा मामला

animal image

Ashoka Times…17 December

पांवटा साहिब की पवित्र यमुना नदी में पिछले 2 दिनों से मांस के टुकड़े पाए जा रहे हैं जिसके चलते लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है।

पांवटा साहिब की पवित्र नगरी से होकर बहने वाली यमुना नदी में श्री राधाकृष्ण मंदिर के नजदीक बीते कल भी मांस के टुकड़े मिले थे और आज भी पाए गए हैं ।

जानकारी देते हुए मंदिर के पंडित सुभाष ने बताया कि बीते कल भी मंदिर की सीढ़ियों के नजदीक यमुना में बकरे के पैरों जैसे मांस के टुकड़े मिले थे हमने तुरंत उनको वहां से उठाकर बाहर निकलवाया आज भी काफी मात्रा में किसी जानवर का अंदरूनी हिस्सा यमुना नदी की सीढ़ियों के नजदीक तैरता पाया गया है श्री राधा कृष्ण मंदिर के पंडित सुभाष ने कहा कि इस तरह यमुना नदी और राधा कृष्ण मंदिर के पास मांस के अवशेषों का मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है जो आसपास के क्षेत्र को भी दूषित कर रहा है बल्कि लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ भी हो रहा है।

क्या यह भी है संभव….

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह तांत्रिक पूजा भी हो सकती है पौंटा साहिब आसपास कहीं तांत्रिक सक्रिय रहते हैं जो रात के अंधेरे में इस तरह की पूजा को अंजाम दे सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पांवटा साहिब में स्लॉटर हाउस नहीं होने के कारण अक्सर बकरों को काट कर कहीं भी अवशेषों को फैंक दिया जाता है संभवत किसी ने यमुना में यह मास डाला हो और बहते हुए मंदिर के नारे लगा हो।

कड़ी कार्रवाई की मांग…

वहीं दूसरी ओर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले इस कृत्य को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों दीपक भंडारी, अजय संसरवाल, सुशील तोमर आदि ने कहां की लोगों की धार्मिक भावनाओं को बढ़ाने का कृत्य करने वाले ऐसे व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए जो यमुना में मंदिर के नजदीक मास के टुकड़े फेंक रहे हैं।

वही इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की गई है जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इन सभी मांस के टुकड़ों को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच के लिए आगे भेजा गया है वहीं आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जाएंगे या फिर यमुना में यह मांस के टुकड़े लाया कौन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons