Home / News / मां और 9 वर्षीय बच्चे की हत्या मैं इस्तेमाल दरांत बरामद…

मां और 9 वर्षीय बच्चे की हत्या मैं इस्तेमाल दरांत बरामद…

मां और 9 वर्षीय बच्चे की हत्या मैं इस्तेमाल दरांत बरामद…

मौके पर मौजूद रही SFL टीम… पढ़िए आरोपी ने कहां छुपा रखे थे कपड़े और हथियार…

animal image

Ashoka Times….31 October

पच्छाद के चमेंजी गांव में 30 वर्षीय महिला और उसके 9 वर्षीय बेटे की हत्या करने वाले नरेश ने हत्या में इस्तेमाल किए दरांत और उन कपड़ों को पुलिस के हवाले कर दिया जिस दौरान उसने मां बेटे की हत्या की थी।

animal image

जानकारी देते हुए एसपी सिरमौर ने बताया कि अभियोग के अन्वेषण हेतू गिरफ्तार आरोपी नरेश को पुलिस हिरासत में घटना स्थल गांव चमेन्जी ले जाया गया जहां आरोपी नरेश द्वारा निशानदेही देकर अपने रिहायशी मकान से थोड़ी दूरी पर स्थित अपनी गऊशाला के अन्दर से छुपा कर रखे अपने पैंट कमीज जो उसने वारदात के समय पहन रखे थे बरामद करवाये , जिन्हे कब्जा पुलिस में लिया गया।आरोपी नरेश ने इसके उपरान्त जिस तरफ वारदात में प्रयोग दराट फैंकना बतलाया वहां तलाश करने पर वह दराट भी बरामद हुआ है जो उस दराट को भी कब्जा पुलिस में लिया गया ।

इसके अतिरिक्त आज SFSL टीम व DOG SQUAD ने वारदात स्थल व वारदात स्थल से आरोपी के घर की तरफ पैदल रास्ता जिस रास्ता से आरोपी वारदात करने के बाद पैदल गया था व आरोपी के घर व आसपास के क्षेत्र का पुन: निरिक्षण किया व साक्ष्यो की तलाश की गई । इस अभियोग का अन्वेषण मौका पर निरन्तर एंव प्रभावी रूप से जारी है ।वही,आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर न्यायालय द्वारा भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons