Home / News / मंदिर का ताला तोड़ गल्ले से चुराए हजारों रुपए..सारी वारदात CCTV कैमरे में कैद…

मंदिर का ताला तोड़ गल्ले से चुराए हजारों रुपए..सारी वारदात CCTV कैमरे में कैद…

मंदिर का ताला तोड़ गल्ले से चुराए हजारों रुपए..सारी वारदात CCTV कैमरे में कैद…

Ashoka time’s….23 November

animal image

कमरऊ में पुलिस ने मंदिर के गल्ले का ताला तोड़कर चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को शिकायत में बताया गया था कि 19 नवंबर की रात को मंदिर के मेन गेट का ताला तोड़कर गल्ले से नगदी चुरा गई है।

animal image

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मन्दिर का CCTV कैमरा चैक किया।

जिसमें पाया कि अरुण कुमार पुत्र कंठी राम निवासी कमरऊ(मुनाणा) मंदिर में ताला तोड़कर दानपात्र से चढ़ावे की राशि निकाल कर ले गया है। सारी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई।

बता दें कि मंदिर से लगभग 10 से 12 हजार की राशि चोरी हुई है।पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons