Home / News / मंत्रियों की फाइनल लिस्ट तैयार… सुक्खू

मंत्रियों की फाइनल लिस्ट तैयार… सुक्खू

मंत्रियों की फाइनल लिस्ट तैयार… सुक्खू

कल लेंगे शपथ

animal image

Ashoka time’s…7 January

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने मंत्रियों की फाइनल लिस्ट लेकर आज दिल्ली से शिमला पहुंचेंगे।कल रविवार को राजभवन में मंत्रियों की शपथ होगी।

मंत्रियों का नाम फाइनल करने के लिए मुख्यमंत्री 2 दिन पहले पार्टी हाईकमान से मिलने दिल्ली गए थे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के बाद मंत्रियों के नाम फाइनल किए गए। विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी समाप्त हो गया है। 3 दिन तक चले इस सत्र के बाद सरकार भी आज धर्मशाला से शिमला लौट आएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा मंत्रियों का चयन नहीं कर पाने के कारण मंत्रिमंडल के गठन में इतनी देरी हुई है। मंत्रियों के चयन को लेकर प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा और शिमला जिले में पेंच फंसा हुआ है। मंत्रिमंडल की दौड़ में 15 विधायक शामिल हैं, जबकि 10 विधायक मंत्री बनाए जाने हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 10 में से भी 2 या 3 सीटों को खाली रखा जाएगा। पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी मंत्रियों के 2 पदों को खाली रखा गया था, जिन्हें 3 साल बाद भरा गया था। शिमला में विधायक रोहित ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह के नाम मंत्री पद की दौड़ में तय माने जा रहे हैं।

वहीं राजभवन में भी मंत्रियों की शपथ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सरकार से पत्र मिलते ही राजभवन सचिवालय मंत्रियों के शपथ को लेकर निमंत्रण पत्र जारी करेगा। मुमकिन है कि राजभवन सचिवालय आज यह पत्र जारी करें।

रविवार 8 जनवरी को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अपने घर गोवा जाएंगे। उनका 15 जनवरी को वापस लौटने का कार्यक्रम है। ऐसे में मुमकिन है कि राज्यपाल रविवार को मंत्रियों को शपथ दिलाने के बाद गोवा के लिए रवाना हो ।

मंत्रियों के लिए यह नाम लगभग तय मंत्री पद के लिए जिन विधायकों के नाम आगे चल रहे हैं। उनमें सुधीर शर्मा, चंद्र कुमार, जगत सिंह नेगी, सुंदर सिंह ठाकुर, राजेश धर्मानी, विक्रमादित्य सिंह और हर्षवर्धन सिंह का नाम शामिल है। मुख्यमंत्री द्वारा औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons