Home / News / भीषण आग की चपेट में आई चार दुकानें…सामान जलकर राख लाखों का नुक़सान

भीषण आग की चपेट में आई चार दुकानें…सामान जलकर राख लाखों का नुक़सान

भीषण आग की चपेट में आई चार दुकानें…सामान जलकर राख लाखों का नुक़सान

Ashoka time’s….1 November

animal image

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह घाटी के नेरचौक डडोर स्थित चौधरी मार्केट में आग लगने से चार दुकानें आग की चपेट में आई है।

हादसे का पता चला जब लोग सुबह 5:00 बजे सैर को निकले और उन्होंने दुकानों से धुआं उठता देखा लोगों ने तुरंत दुकान‌ मालिक को सूचना दी।

animal image

बताया जा रहा है दुकान शराब के ठेके की थी जिसकी वजह से आग एकदम से भड़क उठी इस कारण आग पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया था दुकाने पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई इसके साथ ही कपड़े और मोबाइल की दुकानें भी जलकर नष्ट हो गई।

बता दें कि अभी तक चार दुकानों का सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि स्थानीय लोगों ने कुछ सामान को बाहर निकाल लिया था, लेकिन ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons