Home / News / भालू से भिड़े दो यूवक…आठ साल के बच्चे की ऐसे बची जान ..

भालू से भिड़े दो यूवक…आठ साल के बच्चे की ऐसे बची जान ..

भालू से भिड़े दो यूवक…आठ साल के बच्चे की ऐसे बची जान ..

Ashoka Times…28 may 23 

animal image

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर उपमंडल की दुर्गम ग्राम पंचायत धनयारा के तहत भालू द्वारा दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। 

निहरी क्षेत्र की पंचायत में भालू के हमले के घायलों में से एक को सुन्नी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। भालू के हमले में आठ साल का बच्चा बाल-बाल बच गया। प्रशासन ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को फौरी राहत के रूप में 25 हजार और दूसरे घायल को 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की है।

animal image

धनयारा पंचायत के तहत खेचड़ू गांव के खेम राज पुत्र बृजलाल व मनोहर लाल पुत्र शोभाराम गांव के समीप भारती खमीर मंदिर में रखे पाठ के समापन अवसर पर सामान लेकर जा रहे थे। इस दौरान मनोहर लाल का 8 वर्षीय बेटा भी था। गांव के करीब तीन किलोमीटर दूर मंदिर के आधे रास्ते में पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद भालू ने उन पर हमला कर दिया।

इस दौरान भालू ने बच्चे को शिकार बनाने का प्रयास किया, लेकिन मनोहर ने उसे पकड़ लिया। वहीं बच्चे को भालू से बचाने के लिए “खेम राज” उससे भिड़ गया। इस दौरान भालू ने खेमराज के चेहरे पर बुरी तरह से प्रहार कर उसका कान नोच डाला और चेहरे पर भी दांतों से हमला करने के साथ बाजू और टांग को भी जगह-जगह से काट लिया। इसके बाद भालू ने मनोहर भी हमला किया।

ग्रामीणों ने बताया कि यदि “खेमराज” बचाव न करता तो भालू बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता था। भालू के हमले के बाद मासूम बच्चा भी सहमा हुआ है।बता दे कि बच्चे को खरोच तक नहीं आई है।

चिल्लाने की आवाजें सुनकर ग्रामीण उस तरफ दौड़े। शोर मचा कर भालू को भगा दिया। पंचायत प्रधान मीरा ने बताया कि घायलों को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। वहीं मामले पर विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने प्रदेश सरकार से वन विभाग को उचित दिशा-निर्देश व घायलों को सहायता मुहैया करवाने की मांग की है।

दर्दनाक हादसा..तीन कजन ब्रदर्स में से एक हमेशा के लिए कह गया अलविदा…दो की ऐसे बची जान

शिकारी ने जंगली मुर्गे के चक्कर में बाइक सवार को मारी गोली… 

एसपी कार्यालय के बाहर युवक का शव रख परिजनों ने किया प्रदर्शन…हत्या की जताई आशंका

29 मई सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी…

एक महीने बाद पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय का शव…Police स्टेशन से 100 मीटर दूर..

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons