Home / News / बोहराड में भूस्खलन होने से 3 घंटे तक लगा जाम.. वाहनों की आवाजाही

बोहराड में भूस्खलन होने से 3 घंटे तक लगा जाम.. वाहनों की आवाजाही

बोहराड में भूस्खलन होने से 3 घंटे तक लगा जाम.. वाहनों की आवाजाही

रोगियों, यात्रियों व सरकारी कर्मचारियों को करना पड़ा परेशानी का सामना…

animal image

Ashoka time’s…18 November

AQUA

पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 शुक्रवार सुबह बोहराड में भूस्खलन होने से रास्ता 3 घंटे बंद रहा।

वहीं स्थानीय लोगों व जाम में फंसे यात्रियों ने कंपनी के अधिकारियों और नेशनल हाईवे के अधिकारियों को कई बार संपर्क किए जाने के बाद मार्ग को बहाल करने में 3 घंटे से अधिक का समय लगा दिया।

AQUA

इस दौरान चंडीगढ़ व देहरादून अस्पताल जाने वाले रोगियों, सरकारी कार्यालय को जाने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बोहराड में हुए भूस्खलन से जाम में फंसे विक्रम, गुरुदत्त, सुरेश कुमार व मामराज शर्मा ने बताया कि हाईवे निर्माण के दौरान अकसर भूस्खलन से कई कई घंटे रोड बाधित होता है। इसके चलते वाहन चालकों और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *