Home / World / बाहर की दवाएं लिखी तो डाक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई …

बाहर की दवाएं लिखी तो डाक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई …

बाहर की दवाएं लिखी तो डाक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई …

Ashoka Times….21 December 2024

animal image

हिमाचल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के सभी डॉक्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि मारियो को बाहर की दवाई ना लिखी जाए।

स्वास्थ्य मंत्री सिविल अस्पताल जवाली का निरीक्षण कर रहे थे, तथा वहां उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा भी लिया। सिविल अस्पताल जवाली में डेढ़ करोड़ की लागत से निर्मित ऑक्सीजन जेनेरेटर प्लांट तथा अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन को भी देखा। स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में क्रिसना लैब खोली गईं है ताकि लोगों को टेस्ट करवाने के लिए टांडा जाने से छुटकारा मिल सके।

animal image

कारनामा…पांवटा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष के पिता देवेंद्र सिंह लांबा डकार गए सरकार के 30 लाख रुपए….

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मुफ्त दवाइयां पहुंचाई गई हैं। उन्होंने डॉक्टरों को भी चेताया कि बाहर की दवाइयां न लिखें अन्यथा सख्त एक्शन लिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने आश्वासन दिया कि सिविल अस्पताल जवाली में जल्द ही अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे होंगे तथा ऑक्सीजन जेनेरेटर प्लांट भी चालू करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons