Home / News / बाल भिक्षावृत्ति व बाल मजदूरी के खिलाफ माँ बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में विशेष अभियान….

बाल भिक्षावृत्ति व बाल मजदूरी के खिलाफ माँ बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में विशेष अभियान….

बाल भिक्षावृत्ति व बाल मजदूरी के खिलाफ माँ बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में विशेष अभियान….

Ashoka Times…22 मार्च 

animal image

22 मार्च से 6 अप्रैल 2023 तक त्रिलोकपुर में चलने वाले माँ बालासुंदरी मेले में जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर द्वारा मेले के दौरान बाल भिक्षावृत्ति व बाल मजदूरी को रोकने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई। 

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल भिक्षावृत्ति व बाल मजदूरी पर रोक लगाना है, जिससे कि बच्चों के भविष्य को अंधकार में जाने से रोका जाए व बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। इस अभियान में जिला बाल संरक्षण इकाई के साथ-साथ चाइल्ड लाइन सिरमौर के कर्मचारियों द्वारा बच्चों को परामर्श दिया गया व साथ ही दुकानदारों से अपील की गई की वे बाल मजदूरी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।

animal image

इस मौके पर संरक्षण अधिकारी सोहन पुण्डीर ने लोगों से अपील की कि वे बच्चों को भीख ना देकर भोजन या ख़ाने-पीने की सामग्री दें। इससे बाल भिक्षावृत्ति पर रोक लगाना संभव है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमा रेटका ने आम जनमानस से अपील की है कि मेले के दौरान बाल मजदूरी व बाल भिक्षावृत्ति की सूचना मेले में मेला ड्यूटी मेजिस्ट्रेट के कार्यालय के सामने लगे जिला बाल संरक्षण इकाई के स्टाल पर इसकी सूचना दें। इस अभियान में चाइल्ड लाइन सिरमौर के सदस्य रामलाल व अंजना का विशेष सहयोग रहा।

अल्पसंख्यक समुदाय के 1382 लाभार्थियों में 34 करोड़ की राशि वितरित

पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर लोगों की जान सुरक्षित करने के लिए क्या है इंतजाम….

जिला में मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा 22 मार्च से 3 अप्रैल तक-डीसी

पहले नवरात्र पर माता बाला सुंदरी के द्वार पहुंचे हजारों श्रद्धालु….

भूकंप के झटकों से बोलेरो गाड़ी नीचे गिरी…जेसीबी मशीन लगाकर निकाली गई 

ट्रैक्टर सब्सिडी और ट्यूबवेल घोटालों पर करवाई जाएगी जांच… प्रेस वार्ता में बोले कांग्रेस सचिव अवनीत….

सिरमौर पुलिस का अलर्ट… ना आए ऑनलाइन लोन के झांसे में दीवारों पर हैं फेक पोस्टर चस्पा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons