Home / News / बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार… पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी.

बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार… पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी.

बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार… पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी.

Ashoka Times… 15 March 

animal image

पोंटा साहिब में बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं एक उत्तराखंड के युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जगदीप सिंह पुत्र स्व. चंदन सिंह निवासी गांव पातलियां ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि 8 मार्च को उसने अपनी मोटरसाइकिल (HP17C-7953 )बातापुल के पास खड़ी की थी जो थोडी देर बाद वहां पर नही पाई गई।

animal image

जिसकी तफ्तीश मु0आ0 बलजीत सिह न0 258 अन्वेषणाकर्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 379 IPC पुलिस थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

बता दे कि दिनांक 08.03.23 को अन्य मोटरसाइकल भी मैन बाजार से गुम हुई थी। पुलिस ने धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। जिसमें 2 आरोपीगण को गिरफ्तार करके नियमानुसार कार्यवाही अमल मे लाई गई।

आरोपीयों की पहचान केशव कुमार पुत्र हरिराम निवासी मिश्रवाला पांवटा साहिब व अनिल कुमार उर्फ अर्जुन पुत्र राम प्रसाद निवासी गांव पुरुवाला कांशीपुर तहसील पांवटा साहिब के तौर पर हुई है।

पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उन्होंने एक अन्य बाईक बातापुल से भी चोरी की थी जिसे इन्होंने अब्दुल रहमान निवासी कुंजा ग्राट को बेची थी।

पुलिस ने बाईक नम्बर HP17C-7953 को अब्दुल रहमान पुत्र मोहम्मद यामीन निवासी कुंजा ग्रांट, ढालीपुर तहसील विकासनगर जिला देहरादून के घर से रिकवर करके कब्जा में लिया।

अब्दुल रहमान के विरुद्व धारा 411 IPC के तहत कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है। ब्रामदा मोटर साईकिल की शिनाख्त शिकायतकर्ता द्वारा करवाई गई, जिसने मोटर साइकिल की पहचान कर अपनी बताई है।

अन्वेषण मु0आ0 बलजीत सिह न0 258 द्वारा *दोनो आरोपीगण को माननीय अदालत जनाब पांवटा साहिब से मुकदमा नम्बर 57/23* मे पुलिस हिरासत रिमाण्ड मे लिया गया।

हरियाणा से ऐसे हो रही शराब तस्करी… गाड़ी से बरामद हुई अवैध शराब … पढ़िए कैसे चल रहा धंधा

नाहन में जल्द बनेगा राष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पुल..उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

ददाहू कोटालामोलर के जंगल में लगी भंयकर आग…आग बुझाने में जुटे ग्रामीण

अवैध खनन करते चार डंपर जप्त दो ट्रैक्टरों पर 20000 जुर्माना…

संगड़ाह गश्त के दौरान युवक से 91 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार… जांच में जुटी पुलिस

मारकंडा नदी के बीचो-बीच पत्थरों पर गिरी महिला… मौत 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons