Home / News / बनकला में ‘‘प्रशासन गाँव की ओर’’ शिविर आयोजित…

बनकला में ‘‘प्रशासन गाँव की ओर’’ शिविर आयोजित…

बनकला में ‘‘प्रशासन गाँव की ओर’’ शिविर आयोजित…

Ashoka time’s…23 December

animal image

एस.डी.एम. नाहन रजनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक ‘‘प्रशासन गाँव की ओर’’ कार्यक्रम के अंतर्गत नाहन उपमंडल के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा गाँव-गाँव जा कर आम-जन की समस्याओं को सुना जा रहा है तथा उनका मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।

AQUA

उन्होंने बताया कि नाहन उपमंडल की बनकला पंचायत घर में आज आयोजित इस कार्यक्रम में आज 44 इंतकाल, 2 विक्रय विलेख, 4 एग्रीमेंट, 33 प्रमाण पत्र, जारी किए गए। इसके अतिरिक्त एक शिकायत पत्र प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया जहां पर लोगों का निशुल्क उपचार किया गया और उन्हें दवाइयां वितरित की गई।

AQUA

रजनेश कुमार ने बताया कि 24 दिसम्बर को यह शिविर नाहन उपमंडल की त्रिलोकपुर पंचायत घर में आयोजित किया जाएगा, जहां पर त्रिलोकपुर, बर्मापापड़ी, कालाआम, पालियों मोगीनंद, नागल सुकेती और देवनी पटवार सर्कलों के लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाएगा।

बनकला में शिविर के दौरान तहसीलदार नाहन पूजा शर्मा, कुमारी कुनिका (प्रोबेशन एच.ए.एस.अधिकारी), नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, सतीवाला के प्रधान कमल शर्मा, बनकला के उप प्रधान राम कुमार, मात्तर पंचायत की प्रधान अलका सहित राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *