Home / News / प्रदेश में 2 दिन का येलो अलर्ट…आठ जिलों में बारिश के आसार

प्रदेश में 2 दिन का येलो अलर्ट…आठ जिलों में बारिश के आसार

प्रदेश में 2 दिन का येलो अलर्ट…आठ जिलों में बारिश के आसार

Ashoka time’s…15 April 23 

animal image

हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश ओलावृष्टि और बवंडर का येलो अलर्ट जारी हुआ है

मौसम विभाग के अनुसार से मैदानी जिलों बिलासपुर और कांगड़ा में 16 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है।वहीं प्रदेश के मध्यम और उच्च पर्वतीय 8 जिलों शिमला सोलन सिरमौर मंडी कुल्लू चंबा किन्नौर लाहौल-स्पीति में शनिवार से बारिश के आसार हैं।

animal image

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में शनिवार से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मैदानी जिलों में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के 13 क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। मैदानी क्षेत्रों के साथ अब पहाड़ भी पूरी तरह से तपना शुरू हो गया है

शुक्रवार को राजधानी शिमला में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ। मैदानी जिलों में 15 और 16 अप्रैल को मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 2.4, कुकुमसेरी में 3.3, कल्पा में 6.2, मनाली में 9.0, नारकंडा में 9.4, शिमला में 14.6, धर्मशाला में 18.4 और नाहन में 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

ऊना 39.0

धौलाकुआं 37.8

बरठीं 34.9

हमीरपुर 34.7

मंडी 34.6

बिलासपुर 34.5

चंबा 33.8

नाहन 33.7

सुंदरनगर 33.3

कांगड़ा 33.1

भुंतर 32.0

सोलन 31.5

धर्मशाला 30.0

मनाली 25.0

शिमला 24.5

14 से 18 वर्ष की लड़कियों को अप्रैल माह से आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेगा राशन…

निजी बस ने मारी गाड़ी को टक्कर… संगडाह से रेणुका जी की तरफ आते हुए हादसा…

कार 200 फुट गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत…दुर्घटना के कारणों की जांच जारी 

34 हजार फर्जी राशन कार्ड बनवा ले रहे थे सस्ता राशन….

हिमाचल की किशोरी के साथ पंजाब में दुष्कर्म…. आरोपी गिरफ्तार

युवकों नशीले टेबलेट,5 अनलेबल्ड बोतलें, लाखों की नगदी के साथ गिरफ्तार…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons