Home / News / पौंटा होमस्टे से 60 हजार का सामान चोरी कर व्यक्ति फरार…

पौंटा होमस्टे से 60 हजार का सामान चोरी कर व्यक्ति फरार…

पौंटा होमस्टे से 60 हजार का सामान चोरी कर व्यक्ति फरार…

घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद….

animal image

Ashoka time’s…6 January

उपमंडल पौंटा साहिब माजरा थाना के अंतर्गत हिमाचल होम स्टे में एक शतिर ने कमरा बुक करवाया। और 3 जनवरी की रात होम स्टे में पहुंचा था।

व्यक्ति ने अपनी पहचान अमित कुमार पुत्र रामनाथ निवासी उत्तर प्रदेश के कानपुर बताई। आरोपी अपने साथ सिर्फ एक लैपटॉप साथ में लाया था

होमस्टे में एंट्री रजिस्टर पर बकायादा हस्ताक्षर भी किए। व्यक्ति ने अपने कमरे में पहुंचने के तुरंत बाद खाने का आर्डर दिया।

होम स्टे प्रबंधन ने बताया कि व्यक्ति 3-4 जनवरी की रात अढ़ाई बजे उठ गया। इसके बाद बाकी कमरों की सर्च भी शुरू कर दी। तीन कमरों से एलसीडी के साथ-साथ वाईफाई का राउटर भी ले उड़ा। होम स्टे प्रबंधन के पास इस घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है।

सुबह 4ः18 बजे होमस्टे से चंपत हो गया। होम स्टे के मालिक आसिफ रहमान के मुताबिक सेंधमारी करने वाले ने मोबाइल नंबर शेयर नहीं किया था। घटना से जुड़ा वीडियो उपलब्ध है। आसिफ रहमान ने पुलिस को बताया कि तकरीबन 60 हजार का सामान चोरी हुआ है।

डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज से भी मदद मिल रही है। डीएसपी के मुताबिक आरोपी की तलाश में टीमें रवाना कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons