Home / News / पार्षद के घर प्रतिबंधित दवा के साथ मिले 59 जिंदा कारतूस…Himachal Pradesh

पार्षद के घर प्रतिबंधित दवा के साथ मिले 59 जिंदा कारतूस…Himachal Pradesh

पार्षद के घर प्रतिबंधित दवा के साथ मिले 59 जिंदा कारतूस…Himachal Pradesh

Ashoka Times…16 October 23

हिमाचल प्रदेश में एक पार्षद के घर पर प्रतिबंध दावों के साथ-साथ 59 जिंदा कारतूस पुलिस को बरामद हुए हैं इसके बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस बेहद गंभीर तरीके से जांच में जुट गई है।

प्रतिबंधित दवा व अवैध शराब तस्करी के मामले में पकड़े गए गगरेट के पार्षद विरेंद्र कुमार पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस के बाद अब प्रदेश सीआईडी की टीम लगातार आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसी कड़ी में सीआईडी टीम ने आरोपी के घर पर दबिश देकर 59 जिंदा और दो इस्तेमाल किए गए कारतूस बरामद किए हैं। इस बारे में जब आरोपी से पूछताछ की गई तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। जिसके बाद गगरेट थाना में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तरह केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गगरेट कस्बे में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया।

इससे पहले बीते शुक्रवार देर शाम स्टेट सीआईडी की एसआईटी डीएसपी शक्ति सिंह की अगुवाई में फिर से गगरेट पहुंची। शनिवार को एसआईटी ने एक और ट्रांसपोर्ट कंपनी का रिकॉर्ड खंगाला, जिसमें मुख्य आरोपी द्वारा पहले जिस नाम से मेडिकल स्टोर का संचालन किया जाता था। उसके नाम की कई बिल्टियां बरामद हुईं। वर्ष 2011 से उसी नाम से उक्त ट्रांसपोर्ट कंपनी में माल आता था। डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच जारी है। केस को मजबूत बनाने के लिए तमाम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश की टॉप अनाज मंडी के हाल, किसनों की धान की फसल हो रही खराब….

भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और पुष्पा राणा को उपायुक्त सुमित खिमटा ने शॉल-टोपी भेंट कर किया सम्मानित

विधायक अजय सोलंकी ने 2.56 करोड़ लागत से बनने वाली जुडडा-कोटड़ी गाडा सड़क का किया भूमि पूजन

आश्विन नवरात्र के प्रथम दिन उपायुक्त सिरमौर ने माता बालासुंदरी मंदिर में की पूजा अर्चना

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons