Home / News / पांवटा साहिब में भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर…रक्त है अनमोल…पवन

पांवटा साहिब में भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर…रक्त है अनमोल…पवन

पांवटा साहिब में भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर…रक्त है अनमोल…पवन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्म दिवस युवा मोर्चा की सौगात…

animal image

Ashoka Times…

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर जिला सिरमौर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कई तरह की गतिविधियां आयोजित की गई। वहीं पांवटा साहिब में भी भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं ने रक्तदान कर महादान का कार्य किया। 

animal image

कार्यक्रम का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया।

इस मौके पर ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता भी उपस्थित रहे

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन चौधरी ने प्रधानमंत्री को जन्म दिवस पर बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष पर विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित हो रही है। साथ ही साथ उन्होंने जिला सिरमौर के समस्त युवाओं से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री की मंडी में होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में मंडी पहुंचे।

इस दौरान पांवटा भाजयुमो अध्यक्ष चरणजीत चौधरी ने भी प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि 100 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सभी युवा बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी समय में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे। चरणजीत चौधरी ने समस्त जिला सिरमौर की ओर से प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई भी दी।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चरणजीत चौधरी ने भी किया रक्तदान…

रक्तदान शिविर में ज़िलाध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, युवा मोर्चा महामंत्री संदीप तोमर, सुनील चौधरीं युवा मोर्चा उपाध्यक्ष तरणजीत गिल, गुरमीत सेनी व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

पुलिस प्रशासन पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा…

युवा की मौत के बाद चक्का जाम…पुलिस अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

 

 

जनजातीय दर्जा दिए जाने के बाद बलदेव तोमर और कैबिनेट मंत्री चौधरी सुखराम ने किया धन्यवाद

 

हर वर्ष 1000 करोड़ से विकसित होगा शिलाई क्षेत्र और वहां के लोग…

 

 

 

परिवर्तन पदयात्रा में मिल रहा किरणेश जी को भारी समर्थन…

 

परिवर्तन पदयात्रा में भारी संख्या में जुड़े लोग, घर घर जाकर बताई ऊर्जा मंत्री की नाकामियां… 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons