Home / News / पांवटा साहिब में फर्जी आईटीआई संचालक गिरफ्तार…

पांवटा साहिब में फर्जी आईटीआई संचालक गिरफ्तार…

पांवटा साहिब में फर्जी आईटीआई संचालक गिरफ्तार…

संचालक बोले हम कोचिंग सेंटर चला रहे हैं.. कुछ लोग रच रहे साजिश…

animal image

Ashoka Times….

पांवटा साहिब में जय परशुराम एडमकेशन एवम् कल्चरल इंस्टीट्यूट पुलिस ने छापेमारी कर एक संचालक को गिरफ्तार किया है। ऐसे आरोप है कि यह फर्जी आईटीआई चला रहा था।

animal image

उधर इंस्टिट्यूट को चलाने वाले संचालक शम्मी शर्मा की और से ब्यान आया है उन्होंने सभी आरोप खारिज करते हुए कहा कि वह एक कोचिंग सेंटर चलाते हैं लेकिन कुछ लोगों द्वारा साजिश रच उन्हें फंसाया जा रहा है। जल्द ही वह इस पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

धरने पर बैठे सचिन से मिलने तक नहीं आए गाय के नाम पर वोट मांगने वाले नुमाइंदे…किरनेश

फिलहाल पुलिस ने संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। ये आईटीआई दो साल से पांवटा साहिब के मेन बाजार में चल रही थी।

यह कार्रवाई तकनीकी शिक्षा विभाग ने उनको मिली एक शिकायत के आधार पर की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने कंप्यूटर, मोबाइल, एडमिशन फॉर्म आदि कब्जे में ले लिया। पिछले 2 वर्ष के दौरान इसमें करीब 200 बच्चों ने एडमिशन लिया है जिनका भविष्य अंधकार में जा सकता है।

फर्जी आईटीआई संस्थान में तकनीकी शिक्षा विभाग से कोई भी मान्यता हासिल नहीं की थी जिसका पता तकनीकी शिक्षा विभाग को चल चुका था।

तकनीकी शिक्षा विभाग ने इसकी सूचना पहले एसडीएम को दी इसके बाद पुलिस की टीम के साथ तकनीकी शिक्षा विभाग ने छापेमारी की। इस फर्जी संस्थान ने 200 छात्रों से 20 से 30 हजार प्रति वर्ष वसूल किए गए हैं।

बड़े इंस्टिट्यूट कर रहे तकनीकी विभाग की नाक तले खिलवाड़…

आपको बता दें कि पांवटा साहिब में कई बड़े इंस्टिट्यूट सरकार सहित तकनीकी शिक्षा विभाग को झांसा देकर डिग्रियां बांटने का काम कर रहे हैं ? कई इंस्टिट्यूट तो ऐसे हैं जिन्होंने कई ऐसी बिल्डिंग के पते शिक्षा विभाग में दिए हैं जिनमें इंस्टिट्यूट की बजाए किराएदार और मकान मालिक रहते हैं। अगर शिक्षा विभाग उन पर भी कार्रवाई करती है तो सैकड़ों बच्चों के भविष्य को बचाया जा सकता है।

इस बारे में एसएचओ अशोक चौहान ने बताया कि संस्थान के संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है उसके खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है उसको कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

श्री रेणुका जी पुलिस स्टेशन के सामने अवैध खनन जोरों पर…

सत्ता सदा के लिए नहीं होती, जब सत्ता हो तो गरीबों को मिले उनका हाथ…मनीष तोमर

जेसीबी ने स्कूटी पर सवार महिला कुचली..महिला की दर्दनाक मौत…

गौं माता के नाम पर सरकार कर रही करोड़ों रुपए इकट्ठा…जारी करें खर्च का ब्यौरा…

विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी…48 घंटों से मंत्री जी के क्षेत्र में ब्लैक आउट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons