Home / News / पांवटा साहिब में जमीनी विवाद के चलते खूनी झड़प कई घायल….

पांवटा साहिब में जमीनी विवाद के चलते खूनी झड़प कई घायल….

पांवटा साहिब में जमीनी विवाद के चलते खूनी झड़प कई घायल….

Ashoka Times…16 April 23 

animal image

पांवटा साहिब के गुलाबगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प में आधा दर्जन लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के गुलाबगढ़ में दो गुटों में काफी समय से विवाद चला हुआ है। शनिवार देर शाम को दोनों गुट इकट्ठा हुए और आपस में बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों गुटों में डंडों से एक दुसरो पर वार कर दिए। जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। खूनी झड़प में दोनों गुटों के आधा दर्जन लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है कि खूनी झड़प में साजिद अली (35), सलमा(58) व आरीफ (32) को अधिक चोटें लगी है। जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में लाया गया। जहां पर घायलों का उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने दोनों गुटों की तरफ से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

animal image

उधर एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि दो गुटों में जमीनी विवाद में झड़प हुई है। पुलिस ने दोनों गुटों की तरफ से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नीटडुज़ नाइट्राज़ेपैम 300 टेबलेट के साथ युवक पुलिस हिरासत में…

हिमाचल में शनिवार को पहुंचे कोरोना के 104 मामले…

DON अतीक व अशरफ की हत्या…देर रात हुआ हमला…

नशा कारोबार के विरूद्ध प्रदेश सरकार उठायेगी कठोर कदम-मुकेश अग्निहोत्री

खर्राटें होते हैं सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हल्के में ना लें.

खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए 20 से 28 अप्रैल तक ट्रायल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons