Home / News / पांवटा साहिब : गुरु नानक मिशन के दो छात्र करेंगे बास्केटबॉल में हिमाचल का प्रतिनिधित्व….

पांवटा साहिब : गुरु नानक मिशन के दो छात्र करेंगे बास्केटबॉल में हिमाचल का प्रतिनिधित्व….

पांवटा साहिब : गुरु नानक मिशन के दो छात्र करेंगे बास्केटबॉल में हिमाचल का प्रतिनिधित्व….

Ashoka Times….2 November

animal image

राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्र व छात्रा का हिमाचल बास्केटबॉल टीम मे चयन होने पर प्रिंसिपल दविंदर कौर साहनी ने बच्चों को बधाई दी है।

30 अक्टूबर को कांगड़ा में हुए राज्य स्तरीय बास्केटबॉल ट्रायल स्पर्धा में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब के छात्रों ने भी हिस्सा लिया था।

जिसमें से एक छात्र अनिरुद्ध कुमार व एक छात्रा रिद्धिमा तोमर का चयन राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है

ज्ञात हो की अनिरुद्ध कुमार के पिता दलीप कुमार भी बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं जिन्होंने 16 बार राष्ट्रीय स्तर में भाग लिया और आजकल हिमाचल पुलिस मे हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं ओर पुलिस सहायता कक्ष रामपुरघाट में प्रभारी है इस प्रतियोगिता का कोचिंग कैंप 4 नवंबर से कांगड़ा में होगा और हर्ष का विषय यह है कि इसी स्पर्धा की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 14 नवंबर से 21 नवंबर तक कांगड़ा जिला में ही संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons