Home / News / पांवटा साहिब उपमंडल की पंचायतों के कूड़े का निष्पादन जल्द होगा सुनिश्चित -विवेक महाजन

पांवटा साहिब उपमंडल की पंचायतों के कूड़े का निष्पादन जल्द होगा सुनिश्चित -विवेक महाजन

पांवटा साहिब उपमंडल की पंचायतों के कूड़े का निष्पादन जल्द होगा सुनिश्चित -विवेक महाजन

पांवटा साहिब के एमसी एरिया के कूड़े का हो रहा पूर्णतय निष्पादन…

animal image

Ashoka time’s…7 January 

एस डी एम पांवटा साहिब विवेक महाजन की अध्यक्षता में पांवटा साहिब उपमंडल की पंचायतों के कूड़े का निष्पादन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गत दिवस एस डी एम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई।

animal image

जिसमें निर्णय लिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों के कूड़े के निष्पादन हेतु कूड़ा संयंत्र स्थापित करने के उद्देश्य से राजस्व विभाग की पांच बीघा भूमि नगर पालिका को स्थानांतरित की जाएगी। इस भूमि पर कूड़ा संयंत्र स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों के कूड़े का निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

एस डी एम पांवटा साहिब ने जानकारी देते हुए बताया कि पांवटा साहिब उपमंडल के नगर परिषद क्षेत्र के कूड़े का पूर्णतय निष्पादन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाने के उ्देश्य से पांवटा साहिब में स्थापित कूड़ा संयंत्र के माध्यम से नगर परिषद क्षेत्र के कूड़े का निष्पादन कर उसकी खाद तथा अन्य को सीसीआई भेज कर इसका पूर्णतय निष्पादन किया जा रहा है।

इस बैठक के दौरान डीएफओ कुनाल अंगरिश, तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री, ईओ एमसी अज़मेर, विभिन्न संस्थाओं सहित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

संगड़ाह 8 व 9 जनवरी को पावर कट…

22 दिनों से लापता व्यक्ति का शव बरामद… जांच में जुटी पुलिस

10.27 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार… मामला दर्ज

पौंटा होमस्टे से 60 हजार का सामान चोरी कर व्यक्ति फरार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons