-2.7 C
New York
Wednesday, December 31, 2025

Buy now

पहली सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा और Voice of Sirmour कलाकारों ने जमाया रंग…

उपायुक्त ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का किया शुभारंभ

Ashoka Times…15 October 2024

यमुना शरद महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्यामे कुलदीप शर्मा सहित स्थानीय कलाकारों ने जमकर रंग जमाया।

पांवटा साहिब में यमुना शरद महोत्सव के दौरान उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव सिरमौर जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में अपना प्रमुख स्थान रखता है, वर्ष भर क्षेत्रवासी इस आयोजन की प्रतीक्षा करते हैं। हम सबका सौभाग्य है कि पवित्र यमुना नदी पांवटा साहिब से होकर गुजरती है। भारत की सबसे पवित्र और प्राचीन नदियों में यमुना का स्मरण गंगा के साथ ही किया जाता है।

यमुना शरद महोत्सव की पहली संध्या पर कुलदीप शर्मा ने एक से बढ़कर एक नाटियां लगा कर लोगों का मनोरंजन किया उन्हें नाचने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने शिल्पा शिमले वालिए, इन छोरोंआं नू लिए समझाएं, रोहडू जाना मेरी आमिए पहाड़ी गीत गाकर लोगों वाह वाही लूटी।

इससे पहले उपायुक्त ने यमुना घाट पर यमुना आरती में भाग लिया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। सुमित खिमटा ने दीप प्रज्वलित कर प्रथम सांस्कृतिक संध्या का विधिवत आगाज़ किया। इस से पूर्व उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनियों का भी शुभारंभ किया।

एसडीएम पाँवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने टोपी शॉल व स्मृति चिन्ह भेंटकर मुख्यातिथि को सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसडीपीओ अदिति सिंह, जिला विकास अधिकारी अभिषेक मित्तल, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, निदेशक जोगिंद्रा बैंक असगर अली, नगर परिषद की चेयरपर्सन निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, नगर परिषद के पार्षदों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

.0.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles