Home / News / पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन…

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन…

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन…

पंजाब में 2 दिनों का राष्ट्रीय शोक…

animal image

Ashoka time’s…26 April 23

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात 8 बजे के करीबनिधन हो गया।

animal image

उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर पूरे देश में 26 और 27 अप्रैल को 2 दिनों का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी राजनीतिक हस्तियों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि 1952 में गांव से चुने जाने पर प्रकाश सिंह बादल सबसे कम उम्र के सरपंच थे। वह 1970 में पंजाब के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री और फिर 2012 में सबसे उम्रदराज सीएम भी बने। 

उन्होंने 1970-71, 1977-80, 1997-2002, 2007-12 और 2012-17 तक पांच बार सीएम बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह लोकसभा सांसद भी थे और थोड़े समय के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

टैंक में गिरने से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत… जांच में जुटी पुलिस

विभागों की लापरवाही का खामियाजा भुगतेंगे 48 पंचायतों के लोग… दुगना रास्ता करना होगा तय

पंचायतों में उप चुनाव के दृष्टिगत आग्नेय शस्त्र लेकर चलने पर प्रतिबंध…

सिरमौर जिला में पंचायत उपचुनाव के लिए अति संवेदनशील मतदान केन्द्र घोषित -आर.के. गौतम 

डॉक्टर पीयूष होंगे जिला मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons