Home / News / नाहन में बिंदल का किला भेदने में कामयाब रहे सोलंकी…?

नाहन में बिंदल का किला भेदने में कामयाब रहे सोलंकी…?

नाहन में बिंदल का किला भेदने में कामयाब रहे सोलंकी…?

इस बार राजनीतिक और आर्थिक रूप से मजबूत होकर उभरे सोलंकी….

animal image

Ashoka Times…

विधानसभा क्षेत्र नाहन में इस बार डॉ राजीव बिंदल की राहें जितनी आसान दिखाई दे रही है उतनी आसान है नहीं, दरअसल कांग्रेस के प्रत्याशी अजय सोलंकी जो पिछली बार राजीव बिंदल के सामने बेहद मजबूत प्रत्याशी बनकर सामने आए थे उन्हें और मजबूत करने के लिए इस बार कांग्रेस ने बेहद गंभीरता से कुछ फैसले लिए उन फैसलों में न केवल अजय सोलंकी को राजनीतिक मजबूती देने की सूचना है बल्कि आर्थिक रूप से भी इस बार अजय सोलंकी को मजबूत किया जा चुका है।

animal image

अजय सोलंकी इस बार डॉ राजीव बिंदल का किला भेद सकते हैं उन पर विशेष तौर पर प्रदेश आलाकमान के साथ-साथ केंद्र ने भी भरोसा जताया है और उन्हें न केवल राजनीतिक तौर पर मजबूत किए जाने पर विचार हुआ बल्कि आर्थिक रूप से भी उन्हें मजबूत किया गया है।

नाहन में डॉक्टर राजीव बिंदल का किला भेदने के लिए इस बार कांग्रेस ने कई आर्थिक रूप से मजबूत प्रत्याशियों की और से अजय सोलंकी की मदद करने का आश्वासन दिलाया है सूत्र बताते हैं कि मदद की भी जा रही है चाहे वह आर्थिक रूप से हो और चाहे मतदाताओं को अजय सोलंकी तक पहुंचाने की।

वही आपको बता दें कि डॉ राजीव बिंदल का किला इस बार कई जगहों से भेदा जा चुका है उनकी सबसे मजबूत पंचायतों में से कई पंचायतों में उनके बेहद नजदीकी लोग खुले तौर पर कांग्रेस ज्वाइन कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक एक बड़ी मुस्लिम लौबी इस बार डॉ राजीव बिंदल से किनारा कर चुकी है जिसका उन्हें सीधेतौर पर काफी नुकसान पहुंचेगा। कई पंचायतों में यह नुकसान देखने को मिलेगा।

हालांकि डॉ राजीव बिंदल अपने आप में एक बड़ी शख्सियत है लोगों के बीच उनका मिलना जुलना कभी खत्म नहीं होता लेकिन इस बार कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी को साम दाम दंड भेद नीति से सामने खड़ा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons