Home / News / नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार…

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार…

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार…

Ashoka time’s…17 January

animal image

उपमंडल संगड़ाह से लापता 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस 24 घंटे के भीतर उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लाए।

नाबालिग युवती 13 जनवरी को घर से लापता हो गई थी। 2 दिन की तलाश के बाद परिजनों ने 15 जनवरी को पुलिस थाना रेणुका जी में युवती के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

animal image

बताया जा रहा है कि आरोपी भेड़ पालक का सहायक है। आरोपी मोबाइल रिचार्ज के बहाने 15 वर्षीय किशोरी के घर आता जाता रहता था। जिससे दोनों के बीच जान पहचान हो गई थी। 13 जनवरी को आरोपी बहला-फुसलाकर युवती को अपने साथ ले गया।

पहले आरोपी के खिलाफ 363 के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट को शामिल कर दिया है।

संगड़ाह डीएसपी मुकेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।जहां से 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने बताया कि किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वही मामले की जांच की जा रही है।

अवैध खनन करते वाहन जब्त एक लाख रुपए लगाया जुर्माना…

संगड़ाह पहाड़ी से गिरने से 32 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत…

नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ अध्यक्ष सिघंटा का हार्दिक अभिनंदन…

15 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त…

ZEON life द्वारा दूषित पानी छोड़ने का वीडियो वायरल…लोग पड़ रहे बीमार…

श्री रेणुका ददाहू से 6 दिनों से लापता व्यक्ति… परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

300 यूनिट फ्री बिजली देने की तैयारी शुरू….

बिना कागज़ अवैध खनन सामग्री के साथ ट्रक जब्त, 30,000 जुर्माना

कार दुर्घटनाग्रस्त में संगड़ाह के दो युवकों की मौत… मामला दर्ज

गुंजीत सिंह चीमा होंगे पांवटा साहिब के नए एसडीएम….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons