Home / News / नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…134 ग्राम चिट्टे सहित दो तस्कर गिरफ्तार…

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…134 ग्राम चिट्टे सहित दो तस्कर गिरफ्तार…

Ashoka time’s…3 march 26

animal image

पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 134 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो कथित मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सुंदरनगर की टीम मुख्य आरक्षी हंसराज के नेतृत्व में आरक्षी सतीश और कुलदीप के साथ डैहर क्षेत्र के अलसु चौक में नाकाबंदी पर तैनात थी।

animal image

इस दौरान चंडीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। जांच के दौरान कार (HP-31-9134) को शक के आधार पर रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। वाहन की तलाशी लेने पर एक लिफाफा बरामद हुआ। जब लिफाफा खोला गया तो उसमें चिट्टा पाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons