Home / News / नगर पालिका क्षेत्र में बंदरों, पशुओं व कुत्तों के आंतक से जनता परेशान… वरिष्ठ नागरिकों ने उठाए सवाल

नगर पालिका क्षेत्र में बंदरों, पशुओं व कुत्तों के आंतक से जनता परेशान… वरिष्ठ नागरिकों ने उठाए सवाल

नगर पालिका क्षेत्र में बंदरों, पशुओं व कुत्तों के आंतक से जनता परेशान… वरिष्ठ नागरिकों ने उठाए सवाल

Ashoka Times…9 JUNE 23 paonta Sahib 

animal image

वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब की बैठक परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसके उपरांत पिछले महीने की मीटिंग की कार्यवाही महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता द्वारा पढ़कर सुनाई गई। 

अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष 7 अगस्त को वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब इकाई 25 वर्ष पूर्ण होने पर सिल्वर जुबली पर ग्रैंड रिवेरा होटल में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जिसमें कई प्रकार के प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में शहरी क्षेत्र की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई जिसमे नगर पालिका क्षेत्र में बंदरों, पशुओं व कुत्तों के आंतक से जनता परेशान है। आए दिन किसी ना किसी को काटने तथा घरों से सामान उठाने की घटनाएं पेश आ रही है। वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा कई बार एसडीएम पांवटा, डीएफओ पांवटा तथा अध्यक्ष नगर पालिका को इस बारे में अवगत करा चुके हैं मगर स्थिति जस की तस बनी हुई है।

animal image

वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब के राजेंद्र शर्मा, एमएस भटनागर, नवल, शांति स्वरूप गुप्ता, जेआर भारद्वाज, एमआर वर्मा, सुरेंद्र सिंह, विजय गोयल, अरविंद बंसल, राजेश सिंगला, जसबीर सिंह, राजेश गुप्ता ,एसएस कैथ , टीसी गुप्ता, जिलोक सिंह, वीपी चौधरी, अशोक, जीसी शर्मा, पीएल शर्मा, एनडी शर्मा, एसएल मेहता, अर्जुन खुराना, गुरमीत सिंह, जी डी शर्मा, कुलवंत सिंह चौधरी और गुरदीप सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, SBI बैंक व अन्य बैंकों में किसी भी प्रकार की सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है जिसके चलते वरिष्ठ नागरिकों को कई घंटों तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि नगरपालिका की गलियों में बाजार में बिजली की तारे खुली लटकी हुई है जिसमें हादसे का खतरा बना रहता है और पहले भी इससे कई हादसे हो चुके हैं। साथ ही नगरपालिका मैदान जो खेलने के लिए बनाया गया था उसमे इस समय निर्माण कार्य चल रहा है। उस पूरे मैदान में प्राइवेट वाहन खड़े किए जा रहे हैं जिससे खेल मैदान को बहुत नुकसान पहुंच रहा है परन्तु प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस बारे प्रशासन उचित कार्यवाही करें।

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को-सुमित खिमटा 

दिव्यांग कला और जेबीटी अध्यापकों की काउंसलिंग 19 और 20 जून को-गुरजीवन कुमार

पोंटा साहिब महिलाएं कर रही यह गलत धंधा…एक आई पुलिस के काबू…

पत्नी ने रची थी अपने ही पति की हत्या की साजिश खुलने लगी परतें… पांवटा साहिब

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons