Home / News / नकली दवा बनाने आरोप में महिला प्रबंधक गिरफ्तार…

नकली दवा बनाने आरोप में महिला प्रबंधक गिरफ्तार…

नकली दवा बनाने आरोप में महिला प्रबंधक गिरफ्तार…

हिमाचल हाईकोर्ट के कड़े संज्ञान के बाद कार्रवाई…

animal image

Ashoka Times…25 may 23 

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद हिमाचल दवा नियंत्रक विभाग कार्रवाई पर उतर आया है ऐसे ही एक मामले में नकली दवा की आपूर्ति के आरोप में बद्दी स्थित एक दवा कंपनी की महिला प्रबंधक को ड्रग विभाग (राज्य औषधि नियंत्रक विभाग के अधीन) ने नकली दवा की सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

animal image

विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर कंपनी को सीज कर मौके पर मिली दवाओं को कब्जे में ले लिया है। आरोपी महिला प्रबंधक को अदालत में पेश किया गया जहां से तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार कंपनी की बद्द्दी से उत्तर प्रदेश में सप्लाई की गई दवाएं नकली निकलीं। आरोप है कि कंपनी की महिला प्रबंधक ने करीब 7 करोड़ की नकली दवाएं दूसरे राज्यों में सप्लाई की। दवा विभाग की टीम ने जांच आगे बढ़ाते हुए बद्दी की संबंधित फार्मा कंपनी की प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। कंपनी में तैयार दवाओं और मशीनरी को भी सीज कर दिया गया है। महिला संचालक को तीन दिन की रिमांड पर ले लिया है।

सहायक दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि यूपी में नकली दवाओं का मामला उजागर होने पर विभाग ने बद्दी की साईपर फार्मा में दबिश दी। कंपनी के पास विभाग का लाइसेंस है। विभाग ने कंपनी में बन रही दवाओं को सीज कर लिया है। कंपनी की महिला प्रबंधक को गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है।

आपके घर का आईना बढ़ा सकता है नेगेटिविटी…पढ़िए आईने को लेकर क्या कहता है वास्तु शास्त्र…

रेणुकाजी School के पास बैठा था तेंदुआ… घबराए परिजनों ने स्कूली बच्चों की करवाई छुट्टी…Rescue

HAS ट्रेनी अधिकारी से पुलिसकर्मी को लगी गोली… अभ्यास के दौरान हादसा

NGO ने की पहल सरकारी स्कूल को भेंट किया कम्प्यूटर और टाइलें …

तूफानी बारिश ने उड़ा डाली संगड़ाह के सीऊं गांव के सुंदर सिंह के कच्चे घर की छत

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने छात्रों को बांटे नकद इनाम ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट…

2 करोड़ का फूड प्रोसेसिंग यूनिट धौलाकुंआ शीघ्र होगा क्रियाशील-अजय सोलंकी

तीन अलग-अलग मामलों में 21 लीटर कच्ची शराब बरामद…ऐसे होता है कारोबार 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons