Home / News / द स्कॉलर्स होम स्कूल के एन सी सी के कैडेट्स ने यमुना रिवर के पास सफाई अभियान…

द स्कॉलर्स होम स्कूल के एन सी सी के कैडेट्स ने यमुना रिवर के पास सफाई अभियान…

द स्कॉलर्स होम स्कूल के एन सी सी के कैडेट्स ने यमुना रिवर के पास  सफाई अभियान…

नदियां हैं तो जीवन है… नारंग

animal image

Ashoka Times…29 September 

द स्कॉलर्स होम स्कूल के एन सी सी के कैडेट्स ने यमुना रिवर के पास  सफाई अभियान में अपना योगदान दिया। 

पांवटा साहिब के जामनी वाला रोड पर स्थित द स्कॉलर्स होम स्कूल के  निदेशक डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने बताया कि ‘पुनीत सागर’ स्कीम के अंतर्गत आज द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब की एन सी सी यूनिट ने फर्स्ट एच पी इंडिपेंडेंट कंपनी एन सी सी नाहन के सौजन्य से आज यहां पर यमुना रिवर के पास स्वच्छ अभियान में भाग लिया।

एन सी सी कैडेट्स ने यहां पर फैले हुए प्लास्टिक बोतल, कागज, लिफाफे आदि को साफ किया तथा जन साधारण को यह संदेश दिया कि हमें अपनी नदियों का संरक्षण करना चाहिए और इनको स्वच्छ रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर एन सी सी ऑफिस नाहन से जीवन बहादुर व द स्कॉलर्स होम स्कूल के शारीरिक प्रशिक्षक परवीन ठाकुर व ज्ञान सिंह तोमर जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons