Home / News / दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार… पूछताछ जारी

दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार… पूछताछ जारी

दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार… पूछताछ जारी

Ashokatime’s…22 December

animal image

जिला सोलन स्थित नालागढ़ के नथू प्लासी के पास पुलिस ने 2 युवकों को 11.43 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

बद्दी पुलिस की माइनिंग एंड डिटेक्शन सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक सवार 2 युवकों को रोका। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 11.43 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

चालक की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी गांव मकौड़ी खुर्द घनौली रोपड़ पंजाब व पीछे बैठे युवक की सलीम निवासी गांव नंगल नालागढ़ के रूप में हुई।

देर रात माइनिंग सेल के SI प्रवीण, चंद्र शेखर, दया सिंह व रमनजीत की टीम ने कार्रवाई की। DSP बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *